47 साल के vishal करने जा रहे हैं 35 साल की अभिनेत्री से शादी? सामने आया बड़ा खुलासा!

9 साल बाद सपना हुआ पूरा, अब 4 महीने में होगी vishal की शादी – क्या साई धंशिका बनने जा रही हैं दुल्हन?

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल (vishal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी संभावित शादी। 47 वर्षीय विशाल के विवाह को लेकर पिछले कई सालों से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खुद उन्होंने इस विषय में खुलकर बयान दिया है।

vishal ने तमिल सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं और इंडस्ट्री में उनकी गिनती टॉप अभिनेताओं में होती है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा रहस्य बना रहा। 2019 में उन्होंने आंध्र प्रदेश की अभिनेत्री अनिशा रेड्डी से सगाई की थी, लेकिन वो रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और बीच में ही खत्म हो गया।

इसके बाद vishal ने एक सार्वजनिक बयान में कहा था कि जब तक वे साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (नडिगर संगम) के नए भवन का निर्माण पूरा नहीं कर लेते, तब तक शादी नहीं करेंगे। अब लगभग 9 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद वह भवन बनकर तैयार हो चुका है और इसके उद्घाटन की तारीख 15 अगस्त तय की गई है। इसी के चलते एक बार फिर विशाल की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में vishal ने खुद बताया कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने कहा, “नडिगर संगम भवन मेरा सपना था और मैंने तय किया था कि जब तक इसे पूरा नहीं कर लूंगा, शादी नहीं करूंगा। मैंने इसे सिर्फ एक बयान की तरह नहीं कहा था, बल्कि एक चुनौती के रूप में लिया और उस पर काम किया।”

उन्होंने आगे कहा, “शुरू में लगा था कि यह भवन 3 साल में बन जाएगा, लेकिन इसमें 9 साल लग गए। अब जब यह पूरा हो गया है तो मेरी शादी तय है। संभवतः अगस्त 29, मेरे जन्मदिन पर ही मेरी शादी हो सकती है। लड़की मिल गई है, बातचीत हो चुकी है और यह एक लव मैरिज होगी। मैं पिछले एक महीने से उन्हें डेट कर रहा हूं। नाम और बाकी डिटेल्स समय आने पर बताऊंगा।”

यह भी पढें..shilpa shirodkar को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – फैन्स से की सतर्क रहने की अपील

इन बयानों के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है कि vishal की होने वाली पत्नी कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री Sai Dhanshika हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तमाम सूत्रों की मानें तो vishal और साई धंशिका लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

Sai Dhanshika को ‘कबाली‘, ‘परदेसी‘, ‘पेरानमई‘ जैसी तमिल फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिल्मी गलियारों में ये भी चर्चा है कि जैसे ही नडिगर संगम भवन का उद्घाटन होगा, उसके तुरंत बाद—संभवतः अगस्त के अंत या सितंबर में—विशाल और Sai Dhanshika की शादी हो सकती है।

गौरतलब है कि आज चेन्नई में Sai Dhanshika की आगामी फिल्म ‘योगी डा‘ का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया है, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में vishal शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसी मंच से दोनों अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढें..rukhsar rehman कभी ऋषि कपूर की हीरोइन, आज प्रेरणा की मिसाल

कुछ समय पहले भी vishal अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में आए थे जब प्रमोशन के दौरान उनके हाथ-पांव कांपते देखे गए थे। इसके बाद कई तरह की अफवाहें फैल गईं कि उन्हें गंभीर बीमारी है, लेकिन इन सभी बातों को खारिज करते हुए उन्होंने जल्दी ही वापसी की और एक इवेंट में शिरकत कर अपने स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अब जब उन्होंने खुद यह कबूल किया है कि वे किसी से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं, तो फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। भले ही अभी तक उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी का नाम नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह अभिनेत्री Sai Dhanshika ही हैं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यह खबर बड़ी हलचल मचा रही है, और सभी की निगाहें अब vishal और Sai Dhanshika की ओर टिकी हुई हैं। क्या वाकई ये चर्चाएं सच साबित होंगी? क्या अगली खबर उनकी शादी की तारीख को लेकर आएगी? ये जानने के लिए सभी को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *