taarak mehta sonu jheel mehta new home good news : टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज में शामिल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करता है। इस शो के हर किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया और उन्हीं में से एक थीं सोनू भिडे, जिनका रोल अभिनेत्री झील मेहता ने निभाया था। भले ही झील ने काफी पहले शो छोड़ दिया हो, लेकिन आज भी फैंस उन्हें ‘सोनू’ के नाम से ही पहचानते हैं। अब एक बार फिर झील मेहता सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, झील मेहता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। वीडियो में झील अपने पति आदित्य दुबे के साथ नजर आ रही थीं। खास बात यह थी कि दोनों झील के पेट पर हाथ रखे दिखाई दिए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वे अपने फैंस के साथ कुछ बेहद खास शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। बस फिर क्या था, वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं।
हालांकि, कुछ ही समय बाद झील ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाया और असली खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ साझा की। अभिनेत्री ने बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपने पति आदित्य दुबे के साथ नया घर खरीदा है। यही बड़ी खुशखबरी वह अपने फैंस को देना चाहती थीं।
झील मेहता के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वीडियो देखकर उन्हें सच में लगा था कि झील मां बनने वाली हैं। वहीं कुछ फैंस ने अभिनेत्री के नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि झील मेहता ने दिसंबर 2024 में आदित्य दुबे के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके बाद दोनों ने फरवरी 2025 में कोर्ट मैरिज भी की थी। शादी के बाद से ही झील अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढें.. ग्लैमर छोड़ अब खतरों से खेलेंगे ओरी, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेगा सोशल मीडिया सेंसेशन का नया अंदाज़
हालांकि झील अब टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। फैंस आज भी उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि उनका यह वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढें.. गौतम रोडे ने तोड़ी चुप्पी: जेनिफर विंगेट संग अफेयर की खबरों पर बोले..
taarak mehta sonu jheel mehta new home good news
झील मेहता की यह खुशखबरी उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही। नए घर की शुरुआत के साथ अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की भी शुरुआत कर दी है।
