अर्जुन कपूर की पोस्ट ने बढ़ाई चिंता, क्या मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं अभिनेता?

arjun kapoor viral instagram post : हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट है। अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हसबंड की बीवी’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, उनके अभिनय की सराहना भी हुई थी।

अब अर्जुन कपूर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, “गोष्टींचा शेवट तुझ्या मनासारखा झाला नसला, तरी तो मान्य करायला शिक।” यानी अगर चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होतीं, तो उसे स्वीकार करना सीखना चाहिए। इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कई लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उनके निजी जीवन से जुड़ी हो सकती है। अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अचानक उनके अलग होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। इस ब्रेकअप के बाद अब अर्जुन की यह पोस्ट उनके मानसिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

इसके अलावा, अर्जुन कपूर पहले भी अपनी मां के निधन के कारण गहरे भावनात्मक दौर से गुजर चुके हैं। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि हालात ने उन्हें एक बार फिर अंदर से प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पोस्ट को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अभिनेता शायद इस समय मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी है कि वह थोड़े समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहकर खुद पर ध्यान दें।

यह भी पढें.. रणवीर-दीपिका के घर फिर खुशियां, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट शेयर की खुशखबरी

हालांकि, अर्जुन कपूर ने अपनी इस पोस्ट के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनकी एक लाइन ने यह जरूर साबित कर दिया है कि कभी-कभी सितारे भी अपने निजी संघर्षों से जूझते हैं।

यह भी पढें.. श्वेता तिवारी के वेकेशन फोटो वायरल, 45 की उम्र में फिटनेस और खूबसूरती देख फैंस हैरान

arjun kapoor viral instagram post

फिलहाल, फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि अर्जुन कपूर जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर निकलें और अपने करियर में फिर से मजबूती के साथ वापसी करें।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *