पति के घोटाले के बाद बिखर चुकी एक महिला कैसे खुद को फिर से साबित करती है, यही है priyamani की नई वेब सीरीज़ ‘good wife’ की कहानी। दमदार कोर्टरूम ड्रामा, भावनाओं की लड़ाई और एक महिला की नई शुरुआत की यह कहानी अब JioHotstar पर सात भाषाओं में स्ट्रीम हो चुकी है।
Important topics
तमिल सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा priyamani एक बार फिर दर्शकों के सामने एक दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी बहुचर्चित वेब सीरीज़ good wife अब ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है। 4 जुलाई 2025 से यह सीरीज़ दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यह सीरीज़ American शो The Good Wife का आधिकारिक तमिल रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी भारतीय पृष्ठभूमि में ढली हुई है, जिसमें नारी सशक्तिकरण, सामाजिक संघर्ष और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
good wife में दिखेगा priyamani का नया अवतार
‘good wife’ की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ज़िंदगी उसके पति के बड़े स्कैंडल के चलते अचानक उथल-पुथल हो जाती है। 16 साल की शादी टूटने की कगार पर आ जाती है और समाज की आलोचना झेलने के बाद वो फिर से अपने पुराने पेशे यानी वकालत में लौटती है। लेकिन इस बार सिर्फ रोज़ी-रोटी कमाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खोई हुई पहचान वापस पाने के लिए।
इस किरदार में priyamani ने जिस तरह भावनाओं की परतें खोली हैं, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। कोर्टरूम की बहस, पारिवारिक तनाव और सामाजिक दबाव के बीच एक महिला का संघर्ष और उसकी जिजीविषा इस सीरीज़ की मुख्य आत्मा है।
कब और कहां देखें good wife
good wife को आप JioHotstar पर देख सकते हैं। यह सीरीज़ एक साथ सात भाषाओं में रिलीज़ की गई है—तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली और मराठी। यह पहली बार है जब कोई भारतीय वेब सीरीज़ इतने भाषाई वर्ज़न में लॉन्च की गई है, जिससे यह पूरे देश में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचेगी। सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए गए हैं, जिससे इसे आराम से बिंज-वॉच किया जा सकता है।
यह भी पढें..thammudu 2025 : नितिन की बहुप्रतीक्षित फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी
good wife में priyamani की दमदार वापसी
‘good wife’ के जरिए प्रियामणि फिर एक बार दिखा रही हैं कि वह क्यों साउथ इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। ‘द फैमिली मैन‘ में सुचित्रा तिवारी का किरदार निभाकर उन्होंने पहले ही ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था। अब ‘good wife’ में वो और भी परिपक्व और प्रभावशाली अंदाज में दिखाई देती हैं।
गौरतलब है कि प्रियामणि को ‘परुथीवीरन’ जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उस फिल्म में उन्होंने मुथाझगी का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के ज़हन में बसा हुआ है। प्रियामणि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘परुथीवीरन’ की शूटिंग के दौरान उन्हें असली में मार खाना पड़ा था। उनके मुताबिक डायरेक्टर आमिर सर सीन को बेहद रियल रखना चाहते थे, इसलिए कई बार उन्होंने शूटिंग के दौरान असली थप्पड़ और चोटें झेली थीं।
good wife को लेकर priyamani का उत्साह
प्रोमोशन के दौरान प्रियामणि ने कहा कि good wife सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह एक महिला की टूटने के बाद खुद को फिर से खड़ा करने की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे निजी जीवन में धोखेबाज़ी और सार्वजनिक आलोचना के बावजूद वह हार नहीं मानती। सीरीज़ में उनके साथ संपत राज, आरी अर्जुन और हलीथा शमीम भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
अमेरिकी शो का भारतीय संस्करण
भले ही good wife अमेरिका के हिट शो का आधिकारिक तमिल रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह भारतीय समाज और परिवेश के हिसाब से ढाली गई है। इसमें वकालत की दुनिया की जटिलताएं, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को बारीकी से पिरोया गया है।
यह भी पढें..3bhk movie: जब ज़िंदगी की सच्चाई पर्दे पर आई,लेकिन कहानी लड़खड़ा गई!
priyamani के आने वाले प्रोजेक्ट्स
good wife के बाद priyamani की झोली में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही द फैमिली मैन सीज़न 3 में नजर आएंगी, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसके अलावा वह थलपति विजय की फिल्म जना नायकन में भी दिखाई देंगी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर उन्होंने अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
priyamani के फैंस के लिए यह साल बेहद खास होने वाला है क्योंकि वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। good wife ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि अभिनय में भी बेमिसाल हैं।
अगर आप कोर्टरूम ड्रामा, मजबूत महिला किरदार और दिलचस्प कहानी पसंद करते हैं, तो good wife आपके लिए परफेक्ट वेब सीरीज़ साबित हो सकती है। इसे मिस मत करिए।
यह भी पढें.. jurassic world rebirth review: क्या डाइनोसॉर की दुनिया में नई जान आई है?
