tripti dimri बनीं Prabhas की नई हीरोइन, Spirit में दीपिका पादुकोण की जगह पाई बड़ी भूमिका

Spirit में दीपिका की जगह tripti dimri की एंट्री, Prabhas संग जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का क्रेज।

संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म Spirit में अब एक नया चेहरा दर्शकों को नजर आएगा। निर्देशक ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इस फिल्म में Prabhas के अपोजिट अब ट्रिप्ती डिमरी (tripti dimri) नजर आएंगी। पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था, लेकिन अब ट्रिप्ती डिमरी को इस बड़ी फिल्म में मौका मिला है। फिल्मी गलियारों में इस कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है और फैंस सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता खुलकर जाहिर कर रहे हैं।

दीपिका की जगह tripti dimri का आना बना चर्चा का विषय

कुछ दिनों पहले तक यह खबर चल रही थी कि दीपिका पादुकोण को ‘Spirit’ से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह उनके कथित ‘ग़ैरपेशेवर रवैये’ को माना जा रहा था। लेकिन अब उन अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुद ट्रिप्ती डिमरी के नाम की पुष्टि की है

tripti dimri, जिन्होंने कला और एनिमल जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में गहरी छाप छोड़ी है, अब पहली बार Prabhas के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। यह जोड़ी दर्शकों के लिए बिल्कुल नई है, और इसी वजह से इसे लेकर उत्साह दोगुना हो गया है।

यह भी पढें..mukul dev के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अंतिम संस्कार के दौरान टूटे दिखे भाई Rahul Dev

फैंस का उत्साह और tripti dimri की प्रतिक्रिया

tripti dimri ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा… इस सफर पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। इस विजन का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा करते हुए लिखा, “मेरी फिल्म की फीमेल लीड अब ऑफिशियल हो गई है :-)” इसके बाद से ही फैंस का उत्साह चरम पर है। एक यूज़र ने लिखा, “Welcome to Rebelwood,” वहीं दूसरे ने कहा, “ये तो बहुत बड़ा है।” एक ने लिखा, “दीपिका गईं, ट्रिप्ती आईं!!! वांगा को ट्रिप्ती पर पूरा भरोसा है।” सोशल मीडिया ट्रिप्ती डिमरी के नाम से गूंज उठा है।

एनिमल के बाद संदीप वांगा संग दूसरी फिल्म

tripti dimri इससे पहले भी संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी हिट फिल्म एनिमल में नजर आ चुकी हैं। अब Spirit उनके साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। यह फिल्म भी भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन में बन रही है।

tripti dimri के लिए यह मौका बेहद खास है क्योंकि न केवल उन्हें एक बड़े स्टार Prabhas के साथ काम करने का मौका मिला है, बल्कि उन्हें एक ऐसी फिल्म में फीमेल लीड चुना गया है जिसे पैन-वर्ल्ड प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है।

नौ भाषाओं में होगी रिलीज, बड़ा प्रोजेक्ट

Spirit को एक पैन-वर्ल्ड फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, अंग्रेजी, जापानी, कोरियन और चीनी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। tripti dimri की भूमिका की पुष्टि इन सभी भाषाओं में की गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म को वर्ल्डवाइड स्केल पर पेश किया जाएगा।

फिल्म में Prabhas एक गहन और दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने जा रहे हैं, वहीं tripti dimri अपने विशिष्ट अभिनय और गहराई से भरपूर स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। इस अनोखी जोड़ी को लेकर न केवल दर्शक, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढें..कान्स में का aishwarya rai जलवा, मुंबई में अभिषेक बच्चन की फैमिली डिनर डेट चर्चा में

‘Spirit’ को लेकर बढ़ रही उम्मीदें

फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन फेज में है और 2025 में इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। Spirit को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ऊंची हैं और अब tripti dimri के जुड़ने से यह फिल्म और भी अधिक चर्चित हो गई है।

tripti dimri का करियर इन दिनों तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और Spirit जैसी मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा सकता है। अपने अभिनय और स्क्रिप्ट की समझ के चलते ट्रिप्ती इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों को छूती नजर आ रही हैं।

फिल्म Spirit में tripti dimri की एंट्री न सिर्फ उनके करियर के लिए एक नया अध्याय है, बल्कि यह दर्शकों को भी एक नई, फ्रेश जोड़ी देखने का मौका देगी। संदीप रेड्डी वांगा और ट्रिप्ती की जोड़ी पहले ही एनिमल में कमाल कर चुकी है, और अब स्पिरिट से भी दर्शकों को कुछ बड़ा देखने की उम्मीद है।

इस नई घोषणा के बाद इतना तो तय है कि tripti dimri इंडस्ट्री में लंबी रेस की खिलाड़ी बन चुकी हैं, और उनका नाम आने वाले समय में और भी ज्यादा गूंजने वाला है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *