kiara advani and sidharth malhotra के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। सिद्धार्थ की मां की बरसों पुरानी ख्वाहिश अब पूरी हुई है। इस खबर से फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल kiara advani and sidharth malhotra के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों स्टार्स के घर एक प्यारी सी नन्ही परी का जन्म हुआ है। इस खबर ने न केवल फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया, बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां रिम्मा मल्होत्रा की वो बरसों पुरानी ख्वाहिश भी पूरी कर दी, जो हमेशा अपने घर में एक बिटिया देखने की दुआ किया करती थीं।
बीते मंगलवार देर रात यह खबर सामने आई कि kiara advani and sidharth malhotra अब एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कियारा ने मुंबई के गिर्गांव स्थित HN रिलायंस हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
इस खुशखबरी के साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि उनके घर में अब एक बेटी होनी चाहिए। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार दो भाइयों का है और उनके भाई के घर भी बेटा ही है। ऐसे में उनकी मां बरसों से इस इंतजार में थीं कि परिवार में कोई बेटी भी हो। अब आखिरकार उनकी ये तमन्ना पूरी हो चुकी है।
यह भी पढें..salman khan ने मनाया sangeeta bijlani का जन्मदिन, दिखा पुराना रिश्ता और नई दोस्ती का अनोखा रंग
kiara advani and sidharth malhotra ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट में लिखा, “हमारा दिल अब पूरी तरह भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद मिला है।” इस पोस्ट में हर तरफ पिंक थीम नज़र आई, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि उनके घर नन्ही परी आई है।
गौरतलब है कि कियारा की डिलीवरी अगस्त में होने की संभावना थी, लेकिन बच्ची का जन्म अपेक्षा से कुछ हफ्ते पहले हो गया। इससे पहले बीते हफ्ते दोनों को अपनी मांओं के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। उस समय वे पापराज़ी से बचते हुए छाते के सहारे खुद को छुपाते नजर आए थे।
फैंस के लिए ये खबर और भी खास इसलिए हो गई क्योंकि kiara advani and sidharth malhotra अब अपने ‘Student Of The Year’ को-स्टार्स आलिया भट्ट और वरुण धवन की तरह ‘गर्ल-डैड’ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं। आलिया की बेटी राहा और वरुण की बेटी लारा के बाद अब सिद्धार्थ की बेटी भी इस फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है।
सिद्धार्थ के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो क्लिप भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया था कि उनकी मां को हमेशा उम्मीद थी कि उनके घर में भी एक दिन बेटी होगी। एक फैन ने कमेंट में लिखा, “आखिरकार रिम्मा आंटी की दुआ कबूल हो गई, मल्होत्रा फैमिली में अब बेटी का स्वागत है।” किसी ने लिखा, “Manifestation से Reality तक… ये लम्हा अब रिम्मा आंटी का है।”
यह भी पढें..kapil sharma cafe पर फायरिंग: कनाडा में खुले नए रेस्टोरेंट को लेकर मचा बवाल, आतंकी ने ली जिम्मेदारी
kiara advani and sidharth malhotra ने बीते साल 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सुर्यगढ़ पैलेस में भव्य शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी ‘शेरशाह’ फिल्म के सेट से शुरू हुई थी, जो 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शामिल हो गई थी।
काम के मोर्चे पर बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘Vvan: Force of the Forest’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं कियारा भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर फिलहाल लो-की बनी हुई हैं ताकि अपने नवजात शिशु के साथ अधिक समय बिता सकें।
