Amaal Mallik  बोले – “लोग  मुझे समझते हैं विक्की कौशल  रणवीर सिंह, या अरमान मलिक लेकिन मैं हूं अमाल मलिक”

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर armaan malik इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनका रियलिटी शो बिग बॉस 19 में प्रवेश। अब तक पर्दे के पीछे अपने चार्टबस्टर गानों से लोगों का दिल जीतने वाले अमाल, इस शो के जरिए अपनी असली शख्सियत सामने लाना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे चाहते हैं लोग उनके चेहरे को उनके संगीत से जोड़ें, न कि उन्हें बार-बार किसी और स्टार के साथ कंफ्यूज़ करें।

“लोग अक्सर मुझे कोई और समझ लेते हैं”

Amaal Mallik ने शो में एंट्री से पहले कहा, “पिछले 10 सालों में मैंने कई हिट गाने दिए, लेकिन आज भी जब मैं बाहर निकलता हूं तो लोग मुझे पहचान नहीं पाते। कोई मुझे आदित्य रॉय कपूर समझ लेता है, तो कोई अर्जुन कपूर। जब दाढ़ी रखता हूं तो कोई और समझता है, वजन कम करूं तो लोग विक्की कौशल कह देते हैं। अगर बाल लंबे हों तो सीधे रणवीर सिंह से तुलना शुरू हो जाती है।”

इतना ही नहीं, कई बार उन्हें भाई Armaan Malik समझ लिया जाता है। इस बारे में वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अब वक्त आ गया है कि लोग मुझे मेरे नाम से जानें, न कि किसी और की शक्ल से।”

“काम छिनने से फर्क नहीं पड़ता”

Amaal Mallik का मानना है कि इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी बड़े प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म से हटा भी दिया तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। “ऐसे मौकों पर मैं छुट्टी पर निकल जाता हूं। जिंदगी इतनी छोटी है कि काम छिनने पर रोया जाए, मुझे तो म्यूजिक से प्यार है और वही मेरी असली पहचान है।”

संगीत है असली पहचान

हालांकि Amaal Mallik की पहचान बतौर म्यूजिक कंपोज़र रही है, लेकिन अब वह चाहते हैं कि उनका चेहरा भी उनके संगीत से जुड़ जाए। “मेरे गानों को जो लोग पिछले एक दशक से सुनते आए हैं, उन्हें अब यह भी पता होना चाहिए कि उन धुनों के पीछे कौन है। मैं चाहता हूं कि मेरा चेहरा भी मेरे संगीत का हिस्सा बने। लोग यह जानें कि मैं Amaal Mallik हूं, न कि Armaan Malik या आदित्य रॉय कपूर।”

बिग बॉस 19 से उम्मीदें

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में शामिल होना उनके लिए सिर्फ एक टीवी अपीयरेंस नहीं है, बल्कि खुद को नए सिरे से पेश करने का मौका है। वे मानते हैं कि यहां दर्शक उनके व्यक्तित्व को करीब से देख पाएंगे। न सिर्फ उनकी धुनों को, बल्कि उनके विचारों और असल जिंदगी को भी लोग जान पाएंगे।

यह भी पढें.. बिग बॉस 19 में Ashnoor Kaur की धमाकेदार एंट्री: बोलीं- सच्ची दोस्ती मिले तो निभाऊंगी, मकसद जनता का दिल और ट्रॉफी जीतना

निजी जीवन पर भी बोले

Amaal Mallik  ने स्वीकार किया कि बीते सालों में उनका परिवार के साथ मनमुटाव हुआ था, जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में भी चले गए थे। हालांकि अब रिश्तों में सुधार हुआ है, लेकिन बिग बॉस में जाने से पहले वे अपने पिता को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि मां की यादें और भाई से अधूरी मुलाकातें उन्हें शो के दौरान खलेंगी।

संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके Amaal Mallik अब ‘बिग बॉस 19’ के जरिए अपने चेहरे को भी घर-घर तक पहुंचाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि लोग सिर्फ उनके गानों से नहीं, बल्कि उनके असली व्यक्तित्व से भी जुड़ें। चाहे उन्हें अब तक विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर या Armaan Malik समझने की गलतफहमी क्यों न रही हो, अब अमाल मलिक अपने असली नाम और चेहरे के साथ सामने हैं।

यह भी पढें.. बिग बॉस 19 में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस-एडवोकेट Kunickaa Sadanand: दो टूटे रिश्ते, कुमार सानू संग अफेयर और अब नया सफर

Amaal Mallik इंस्टाग्राम पोस्ट..

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *