Car Care Tips भीषण गर्मी में कार को ठंडा रखने के आसान उपाय, जानिए किन बातों का रखें ध्यान

Car Care Tips : उत्तर भारत में तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच कार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में कार को ठंडा बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यह रिपोर्ट बताएगी कैसे कार की देखभाल कर गर्मियों में सफर को आरामदायक बनाया जा सकता है।

उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है और राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में कार चलाना न सिर्फ थकाऊ हो जाता है, बल्कि अगर कार की देखभाल सही ढंग से न की जाए तो यह परेशानी का कारण भी बन सकता है। गर्मियों में कार को ठंडा बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो सफर को आरामदायक बनाया जा सकता है। Car Care Tips

समय पर सर्विस है सबसे पहला कदम

कार की सही देखभाल की शुरुआत समय पर सर्विस से होती है। अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में इंजन जल्दी ओवरहीट हो जाता है, जिसका मुख्य कारण पुराना इंजन ऑयल या धूल-मिट्टी जमा होना हो सकता है। अगर कार की समय पर सर्विस करवाई जाए, तो न केवल इंजन की क्षमता बनी रहती है, बल्कि ओवरहीटिंग की समस्या भी टाली जा सकती है। इसके अलावा ब्रेक, टायर और अन्य हिस्सों की जांच भी समय पर हो जाती है।

कूलेंट की जांच को न करें नजर अंदाज

गर्मियों में इंजन के तापमान को नियंत्रित रखने में कूलेंट की भूमिका अहम होती है। अगर कूलेंट कम हो जाए या उसकी गुणवत्ता ठीक न हो, तो इंजन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए जरूरी है कि हर कुछ समय पर कूलेंट का स्तर चेक किया जाए और अगर जरूरत हो तो उसे बदलवा लिया जाए। उच्च गुणवत्ता वाले कूलेंट का इस्तेमाल इंजन को ठंडा रखने में काफी सहायक होता है।

एसी की सर्विस से बढ़ेगी केबिन की ठंडक Car Care Tips

गर्मियों में कार एसी ही राहत का एकमात्र सहारा होता है। लेकिन अगर एसी की सर्विस समय पर न हो तो उसकी कूलिंग क्षमता घट जाती है। इससे न केवल सफर असहज हो जाता है, बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि एसी की अच्छी तरह से सर्विस करवाई जाए, कूलिंग कॉयल को साफ किया जाए और फिल्टर की भी सफाई हो। इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा और गर्मी का असर कम महसूस होगा।

कार को धूप में न रखें खड़ा

गर्मियों में कार को सीधे धूप में पार्क करना तापमान को तेजी से बढ़ा सकता है। इससे न केवल अंदर बैठे लोग परेशान होते हैं, बल्कि डैशबोर्ड, सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को किसी छायादार स्थान पर पार्क करें या फिर सनशेड्स का उपयोग करें ताकि अंदर की गर्मी नियंत्रित रहे।

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara लॉन्च के करीब, टेस्टिंग के दौरान दिखी सड़कों पर

विंडो शेड्स और दरवाजे खोलने का तरीका

अगर कार धूप में खड़ी रही हो और आप उसमें बैठने जा रहे हों, तो सबसे पहले सभी दरवाजे खोलकर अंदर की गर्म हवा को बाहर निकलने दें। साथ ही विंडो शेड्स का उपयोग करने से सूरज की किरणें सीधे अंदर नहीं पहुंचती, जिससे तापमान नियंत्रित रहता है। Car Care Tips

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *