नेहा धूपिया का खुलासा: “भगवान का शुक्र है कि मैं गर्भवती हुई”, अंगद बेदी संग रिश्ते पर कही दिल की बात

neha dhupia angad bedi pregnancy before marriage relationship reveal : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नेहा ने हाल ही में अपने पति अंगद बेदी के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी शादी का फैसला अचानक नहीं, बल्कि एक खास परिस्थिति की वजह से लिया गया था।

दरअसल, नेहा और अंगद ने साल 2018 में बेहद सादगी से शादी की थी। उस समय यह खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए थे। शादी के कुछ ही महीनों बाद नेहा ने बेटी को जन्म दिया, जिससे यह साफ हो गया था कि वह शादी से पहले ही गर्भवती थीं। हालांकि, इस विषय पर उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की थी।

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में नेहा और अंगद ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर साझा किया। अंगद ने बताया कि वह करीब आठ साल तक नेहा के जवाब का इंतजार करते रहे। वह उन्हें लंबे समय से पसंद करते थे, लेकिन नेहा हमेशा उन्हें सिर्फ एक दोस्त के रूप में देखती थीं।

अंगद ने पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह नेहा को पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। उन्होंने उनके करीब आने के लिए साथ में काम भी किया और उनके परिवार से भी जुड़ाव बनाया। इसके बावजूद नेहा ने लंबे समय तक उन्हें ‘ना’ ही कहा।

वहीं, नेहा धूपिया ने इस रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं गर्भवती हुई, क्योंकि उसी वजह से हम दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा। हमारी बेटी ने हमें एक कर दिया।” नेहा ने यह भी कहा कि कई बार इंसान दूर कहीं प्यार ढूंढता है, जबकि असली प्यार उसके पास ही होता है।

यह भी पढें.. दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी रफ्तार, ‘राका’ में दिखेंगी दमदार एक्शन अवतार में

आज नेहा और अंगद दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी मेहर का जन्म 2018 में हुआ था, जबकि बेटे गुरिक का जन्म 2021 में हुआ। यह जोड़ी अब अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की झलक साझा करती रहती है।

यह भी पढें.. मेहरीन पिरजादा ने रचाई शादी, दो साल पहले Eggs Freeze के फैसले से बटोरी थी सुर्खियां

neha dhupia angad bedi pregnancy before marriage relationship reveal

नेहा का यह खुलासा उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई को बेहद सहज और ईमानदारी से सबके सामने रखा।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *