Dhurandhar Fame sara arjun father post : ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होते ही जहां फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं इस फिल्म में नजर आईं सारा अर्जुन भी खास चर्चा का विषय बन गई हैं। इसी बीच धुरंधर फेम सारा अर्जुन पिता की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता और अभिनेता राज अर्जुन ने बेटी के लिए बेहद भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
राज अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने जीवन के कई अहम पहलुओं को याद किया। उन्होंने बताया कि साल 2005 में जब सारा उनके जीवन में आई, तब उन्होंने महसूस किया कि बेटी सच में भगवान का अनमोल उपहार होती है। उन्होंने यह भी लिखा कि सारा के जन्म के बाद उन्हें पहली बड़ी भूमिका मिली थी, भले ही वह फिल्म पूरी नहीं हो सकी, लेकिन उसी समय से उनके अंदर आगे बढ़ने की जिद पैदा हुई।
इस पोस्ट में राज अर्जुन ने अपने संघर्ष भरे दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनके पास पैसे की कमी थी और भविष्य को लेकर डर भी था, लेकिन सारा की मासूम उम्मीदों ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी। उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी ने सिर्फ उनका साथ ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें अंदर से मजबूत बनाया।
राज अर्जुन ने यह भी कहा कि पिता होना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि कई भूमिकाएं निभाने जैसा होता है—कभी दोस्त बनना पड़ता है, कभी मार्गदर्शक और कभी सहारा। उन्होंने गर्व के साथ लिखा कि आज वही बेटी अपने दम पर आगे बढ़ रही है और अपने पिता को भी गौरवान्वित कर रही है।
धुरंधर फेम सारा अर्जुन पिता के पोस्ट में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने माना कि अक्सर कहा जाता है कि बेटियां अपने पिता का हाथ पकड़कर आगे बढ़ती हैं, लेकिन उनके मामले में सारा ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
यह भी पढें.. पुणे में बप्पा के दरबार पहुंचीं मृणाल ठाकूर, सादगी भरे अंदाज में किए दर्शन; वायरल हुईं तस्वीरें
Dhurandhar Fame sara arjun father post
फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ के साथ सारा अर्जुन का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आ रहा है और उनके पिता की यह भावुक पोस्ट लोगों के दिल को छू रही है।
यह भी पढें.. मैं घर पर अकेली थी…, टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ खौफनाक हादसा
