पुणे में बप्पा के दरबार पहुंचीं मृणाल ठाकूर, सादगी भरे अंदाज में किए दर्शन; वायरल हुईं तस्वीरें

Mrunal Thakur visits Dagdusheth Ganpati temple : हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं Mrunal Thakur इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं। शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाने वाली मृणाल ने हाल ही में पुणे में भगवान गणपति के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पुणे पहुंचने के बाद मृणाल ठाकूर ने शहर के प्रसिद्ध Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Temple में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ गणपति बप्पा के सामने माथा टेका और इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा करना भी नहीं भूलीं।

मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दर्शन के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनका लुक बेहद सादा और पारंपरिक नजर आया। लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बिना किसी भारी मेकअप के, उनका यह नैचुरल अंदाज फैंस के दिलों को छू गया।

इन तस्वीरों के साथ मृणाल ने मराठी में एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसका मतलब था कि “पुणे आकर अगर बप्पा के दर्शन नहीं किए, तो फिर क्या किया।” उनके इस भाव ने फैंस को और भी ज्यादा प्रभावित किया।

सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने लिखा कि मृणाल का यह रूप उन्हें और भी खास बनाता है।

यह भी पढें.. मैं घर पर अकेली थी…, टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ खौफनाक हादसा

Mrunal Thakur visits Dagdusheth Ganpati temple

मृणाल ठाकूर का यह अंदाज यह दिखाता है कि सफलता के बावजूद उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उनकी ये तस्वीरें सिर्फ एक विजिट नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सरलता का खूबसूरत उदाहरण बन गई हैं।

यह भी पढें.. ऑडिशन नहीं, अब कुंडली देखकर मिल रहा काम? टीवी अभिनेत्री फलक नाज़ ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *