रणवीर सिंह की फिल्म dhurandhar का टीज़र रिलीज़, फैंस ने कहा- ‘ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा’

धांसू अंदाज़ में लौटे रणवीर सिंह, ‘dhurandhar’ के टीज़र ने मचाया धमाल, सनी देओल के डायलॉग से जुड़ा ज़बरदस्त कनेक्शन, 5 दिसंबर को होगा बड़ा धमाका!

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘dhurandhar’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने दमदार एक्शन, गहरे किरदारों और दिलचस्प कास्टिंग की वजह से चर्चा में है।

‘dhurandhar’ टीज़र में रणवीर का जबरदस्त अंदाज़

टीज़र की शुरुआत रणवीर सिंह के बैक शॉट से होती है, जहां वो धुएं से लिपटी लोकेशन पर चलते दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में आर. माधवन की गहरी आवाज़ सुनाई देती है, जो फिल्म के रहस्यमय और इंटेंस टोन को सेट करती है। रणवीर सिंह का यह लुक फैंस को रणबीर कपूर की ‘Animal’ की याद दिला रहा है, लेकिन ‘dhurandhar’ में रणवीर का स्टाइल बिल्कुल अलग और हटके नजर आ रहा है। लंबे बाल, चेहरे पर गुस्से और जुनून की झलक और हाथ में सिगरेट, यह रूप वाकई रणवीर के फैंस के लिए नया है।

फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मजेदार कॉमेडी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाबी बीट्स पर आधारित म्यूज़िक टीज़र को और भी आकर्षक बना देता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘dhurandhar’ में रणवीर एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो बेहद जोखिम भरे मिशन पर निकलता है।

dhurandhar में दिखेगा सनी देओल कनेक्शन

टीज़र में रणवीर का एक डायलॉग सबका ध्यान खींच रहा है- “मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।” यह डायलॉग सुनते ही सनी देओल के ‘धाई किलो का हाथ’ वाले अवतार की याद ताजा हो जाती है। रणवीर ने भी इस किरदार में पूरी तरह ढलकर दमदार एंट्री मारी है। सनी देओल और उनके पापा धर्मेंद्र को लेकर फैंस में जो नॉस्टैल्जिया है, उसे ‘dhurandhar’ में बखूबी भुनाया गया है।

संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की धुरंधर मौजूदगी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। हर किसी का लुक और अंदाज़ फैंस को दीवाना बना रहा है। खासकर अर्जुन रामपाल का रफ-टफ लुक, गोल्डन दांत, विंटेज शेड्स और घनी दाढ़ी वाला अवतार काफी इम्प्रेसिव लग रहा है।

टीज़र देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा, “घातक 🔥❤️❤️❤️❤️”, वहीं अर्जुन कपूर ने भी जोश दिखाते हुए कहा, “बीस्ट मोड ऑन 🔥💣 पंजाबी एमसी + आदित्य धर + बाबा = खतरनाक कॉम्बो! इंतज़ार नहीं हो रहा 5 दिसंबर का 🙌।”

यह भी पढें ..priyamani की good wife हुई ओटीटी पर रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये तमिल कोर्टरूम ड्रामा

यामी गौतम ने भी ‘dhurandhar’ को बताया पति आदित्य धर का गर्व

‘dhurandhar’ के टीज़र के साथ ही फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपने पति की मेहनत की सराहना की। यामी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “तुम्हारी मेहनत, साहस, टैलेंट, धैर्य और सफर खुद एक फिल्म से कम नहीं है। ये फिल्म तुम्हारे सिनेमा और दर्शकों के प्रति प्यार को दर्शाती है। पूरी टीम को बधाई! रणवीर, संजू सर, अक्षय सर, मड्डी सर और अर्जुन ने खुद को पीछे छोड़ दिया है। #dhurandhar”

फैंस बोले- ‘ऐसा रणवीर पहले कभी नहीं देखा’

रणवीर सिंह का ‘dhurandhar’ में बीस्ट मोड देखकर फैंस हैरान हैं। किसी ने लिखा, “#RanveerSingh जैसा पहले कभी नहीं देखा- इंटेंस, अजेय और पूरी तरह बीस्ट मोड में।” वहीं किसी ने कहा, “क्या देख लिया अभी अभी? उड़ गया दिमाग! #dhurandhar #DhurandharFirstLook”

रणवीर का रफ-टफ लुक, लंबे बाल, मूंह में सिगरेट, खूनी संघर्ष और बैकग्राउंड में तेज़ बीट्स- यह सब फिल्म को और भी इंटेंस बना रहा है। इसके अलावा फिल्म की लीडिंग लेडी, तमिल एक्ट्रेस सारा अर्जुन का लुक भी सामने आया है।

dhurandhar की कहानी और रिलीज डेट

‘dhurandhar’ को jeo Studios और B62 Studios ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण आदित्य धर ने किया है। बताया जा रहा है कि ‘dhurandhar’ की कहानी असल घटनाओं से प्रेरित है, जो 1970 और 80 के दशक में पाकिस्तान में हुईं। फिल्म में भारत के मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उस जासूसी मिशन की कहानी दिखाई जाएगी, जब उन्होंने पाकिस्तान में बतौर खुफिया एजेंट काम किया था।

‘dhurandhar’ इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रणवीर सिंह के चाहने वाले इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढें..3bhk movie: जब ज़िंदगी की सच्चाई पर्दे पर आई,लेकिन कहानी लड़खड़ा गई!

इंस्टाग्राम से रणवीर का बड़ा कदम, dhurandhar से है कनेक्शन?

अपने जन्मदिन से ठीक पहले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर दीं। सिर्फ एक स्टोरी नजर आ रही थी, जिसमें लिखा था ’12:12′। फैंस ने अंदाजा लगाया कि इसी समय ‘dhurandhar’ का टीज़र रिलीज होगा। और वैसा ही हुआ। रणवीर के इस अनोखे अंदाज़ ने फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

dhurandhar का इंतज़ार क्यों है खास?

रणवीर सिंह, संजय दत्त, माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गजों को एक साथ देखना अपने आप में रोमांचक है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ न केवल एक एक्शन-थ्रिलर है, बल्कि इसमें नॉस्टैल्जिया, कॉमेडी, इमोशन और स्पाई वर्ल्ड का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

‘dhurandhar’ के टीज़र ने साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह अपने करियर के इस पड़ाव पर भी नए प्रयोग करने से पीछे नहीं हट रहे। 5 दिसंबर को जब ‘dhurandhar’ बड़े पर्दे पर आएगी, तब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *