ola electric की Roadster X डिलीवरी शुरू, दमदार रेंज और फीचर्स के साथ EV बाजार में मचाएगी धमाल। आईए देखते हैं गाड़ी पर क्या खास ऑफर मिल रहे हैं
Important topics
भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ola electric ने अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल Roadster X की डिलीवरी आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 23 मई से डिलीवरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से देशभर में शुरू की जा रही है। शुरुआत में बेंगलुरु को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कंपनी शुरुआती प्रतिक्रिया और किसी भी तकनीकी चुनौती का आसानी से समाधान कर सके।
यह नया मॉडल न केवल ola electric के पोर्टफोलियो में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक नई क्रांति का संकेत भी देता है। ola electric के चेयरमैन और एमडी भाविश अग्रवाल ने कहा, “Roadster X हमारे मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रवेश की शुरुआत है। इसे भारत में डिज़ाइन, इंजीनियर और तैयार किया गया है, खासकर उस युवा पीढ़ी के लिए जो भविष्य की सवारी करना चाहती है।“
