मराठी लुक में दिखीं श्रीलीला, ‘शेकी शेकी’ गाने पर डांस कर जीता फैंस का दिल

shreeleela marathi look reel sheki sheki dance : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपने स्टाइल और खूबसूरती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते ‘नेशनल क्रश’ के रूप में पहचान बना चुकी श्रीलीला ने एक बार फिर अपने फैंस को खास अंदाज में सरप्राइज दिया है।

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा की, जिसमें उनका मराठी लुक देखकर फैंस खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में श्रीलीला पारंपरिक मराठी अंदाज में नजर आती हैं। उन्होंने भगवा रंग की नौवारी साड़ी पहनी हुई है, जिसके साथ खुले बाल, पारंपरिक गहने, नाक में नथ और माथे पर चंद्रकोर उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहे हैं। उनका यह देसी लुक देखते ही बनता है।

इस खास रील में श्रीलीला लोकप्रिय गायक संजू राठोड के चर्चित गाने ‘शेकी शेकी’ पर डांस करती हुई नजर आती हैं। उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन्स ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में “मराठी मुलगी एनर्जी” लिखा, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि श्रीलीला इससे पहले भी अपने डांस के लिए खूब सराही जा चुकी हैं। खासतौर पर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने में उनके डांस ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर की है।

यह भी पढें.. धुरंधर 2: दानिश पंडोर की गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने शेयर की खास पोस्ट, उज़ैर बलोच के किरदार की जमकर तारीफ

shreeleela marathi look reel sheki sheki dance

इस नए वीडियो के जरिए श्रीलीला ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि अलग-अलग संस्कृति और लुक को भी उतनी ही खूबसूरती से अपनाने में माहिर हैं। मराठी अंदाज में उनका यह रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *