The Great Indian Kapil Sharma Show में के-पॉप स्टार जैक्सन वांग पहुंचे और अपने भारत दौरे को लेकर मजेदार अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “शायद यह मेरी आखिरी विजिट हो।” दर्शकों और कपिल शर्मा ने उन्हें दिल से सराहा।
नेटफ्लिक्स का चर्चित शो The Great Indian Kapil Sharma Show इन दिनों सुर्खियों में है और इस बार की वजह बने के-पॉप स्टार जैक्सन वांग। अपनी पहली ही एंट्री से जैक्सन वांग ने शो में चार चांद लगा दिए। हालांकि मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि यह भारत में उनकी आखिरी यात्रा हो सकती है। The Great Indian Kapil Sharma Show के इस एपिसोड में उनके साथ मंच साझा किया बॉलीवुड और ओटीटी के चर्चित एक्टर्स विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, प्रतीक गांधी और जीतेंद्र कुमार ने।
जैक्सन वांग ने शो के दौरान अपने भारत दौरे के मजेदार अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में भारत के कुछ क्लब्स में गए थे, लेकिन वहां किसी ने उन्हें पहचाना ही नहीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “लोग मुझे देखकर भी अनदेखा कर देते थे, ऑटोग्राफ भी कभी खुद के लिए नहीं बल्कि हमेशा अपने दोस्तों के लिए मांगते थे। शायद ये मेरी इंडिया में आखिरी विजिट हो।” इस पर कपिल शर्मा और दर्शकों ने हंसी-ठिठोली में कहा कि भारतीय लड़कियां उन पर फिदा हैं।
शो के दौरान जब कपिल ने ऑडियंस से पूछा कि यहां जैक्सन वांग के कितने फैंस मौजूद हैं, तो पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा और हर किसी ने हाथ खड़े कर दिए। लेकिन जैक्सन ने भी अपने चुटीले अंदाज में कहा- “आप लोग बहुत अच्छे एक्टर हो।”
यह भी पढें..kapil sharma cafe पर फायरिंग: कनाडा में खुले नए रेस्टोरेंट को लेकर मचा बवाल, आतंकी ने ली जिम्मेदारी
The Great Indian Kapil Sharma Show के इस खास एपिसोड में न सिर्फ मजेदार किस्से सुनने को मिले, बल्कि जैक्सन वांग ने मंच पर डांस भी किया। उन्होंने विजय वर्मा और प्रतीक गांधी को अपने डांस मूव्स सिखाने की कोशिश की। इसी बीच प्रतीक गांधी ने मजाक में कहा, “ये तो गरबा लग रहा है।” और पूरी ऑडियंस हंसी से लोटपोट हो गई।
शो में जैक्सन ने अपने भारत के अनुभव के बारे में बताया कि वे वड़ा पाव और दही सेव पुरी जैसे स्ट्रीट फूड का मजा ले चुके हैं, जबकि उन्हें मिर्च से एलर्जी है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन से हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया। हाल ही में उनकी मुलाकात से ‘krish 4‘ को लेकर भी अफवाहें फैली थीं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि इस मुलाकात में किसी फिल्म को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।
जैक्सन वांग ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ अपने गाने ‘Buck‘ के अनुभव भी साझा किए और बताया कि दिलजीत उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।
The Great Indian Kapil Sharma Show का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गया है। खासतौर से जैक्सन वांग के ‘India में आखिरी बार’ वाले बयान को लेकर फैंस ने प्यार जताया और उन्हें दोबारा भारत आने के लिए आग्रह किया।
इस शो में आए एक्टर्स ने भी अपने करियर के संघर्षों की कहानियां साझा कीं। विजय वर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने दोस्तों से उधार लेकर एक्टिंग स्कूल की फीस भरी। वहीं प्रतीक गांधी और जीतेंद्र कुमार ने अपने इंजीनियरिंग के दिनों और एक्टिंग तक के सफर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
शो के दौरान पुराने अंदाज में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की मजेदार स्किट्स भी देखने को मिलीं, लेकिन कहीं-कहीं पुरानी फॉर्मूला कॉमेडी दोहराई गई। हालांकि, जैक्सन वांग की मौजूदगी ने एपिसोड में नई जान फूंक दी।
इस एपिसोड के बाद यह साफ है कि The Great Indian Kapil Sharma Show अब सिर्फ भारतीय दर्शकों में नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्टार्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
यह भी पढें..salman khan ने मनाया sangeeta bijlani का जन्मदिन, दिखा पुराना रिश्ता और नई दोस्ती का अनोखा रंग
