Nvidia के CEO jensen huang को अमेरिकी सीनेटरों की चेतावनी, कहा- चीन दौरे में बरतें सावधानी

Nvidia के CEO jensen huang को अमेरिकी सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि उनके चीन दौरे में सावधानी बरतें। अमेरिकी सरकार को आशंका है कि यह दौरा चीन की सैन्य कंपनियों को तकनीकी लाभ दे सकता है।

अमेरिका और चीन के बीच तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ते तनाव के बीच Nvidia के  CEO jensen huang इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमेरिका के कुछ वरिष्ठ सीनेटरों ने  jensen huang को एक सख्त चेतावनी भरा पत्र भेजा है। इस पत्र में उनसे अनुरोध किया गया है कि अपने आगामी चीन दौरे के दौरान वे उन कंपनियों से दूरी बनाए रखें, जो अमेरिका के चिप एक्सपोर्ट कंट्रोल को नुकसान पहुंचा सकती हैं या जिनके संबंध चीन की मिलिट्री व इंटेलिजेंस से जुड़े हो सकते हैं।

सीनेटरों के इस पत्र में विशेष तौर पर उन कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार के संपर्क से बचने को कहा गया है, जो अमेरिका की प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि, “हमें चिंता है कि jensen huang का चीन दौरा उन कंपनियों को वैधता दे सकता है, जो चीन की सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए अमेरिकी तकनीक का दुरुपयोग कर सकती हैं।”

दरअसल, बीते कुछ समय से अमेरिका और चीन के बीच चिप और AI तकनीक को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि उसकी एडवांस AI टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर चीन की सैन्य शक्तियों तक न पहुंचे। ऐसे में Nvidia जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनी के CEO का चीन दौरा अमेरिकी राजनेताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Nvidia की ओर से इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा गया कि अमेरिका तभी जीतता है जब उसकी तकनीक वैश्विक मानक बनती है। कंपनी का कहना है कि चीन के पास विशाल सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का नेटवर्क है और वहां की AI टेक्नोलॉजी को अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर चलाना ही अमेरिका के हित में है।

यह भी पढें..केरल स्कूलों में U-शेप classroom का ट्रेंड, आनंद महिंद्रा बोले- ‘अब बैकबेंचर कौन रहेगा’

गौरतलब है कि jensen huang ने इससे पहले भी अमेरिका के AI चिप्स एक्सपोर्ट पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना की थी। उन्होंने ताइपे में आयोजित कंप्यूटेक्स ट्रेड शो के दौरान साफ कहा था कि इस तरह के प्रतिबंध केवल अमेरिका की कंपनियों के नुकसान का कारण बनते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि अप्रैल में लगाए गए नए नियमों के चलते Nvidia को चीन में अपने Modified AI chips की Sale से करीब $15 billion का घाटा होने का अनुमान है।

बीते महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की एक AI फर्म डीपसीक (DeepSeek) कथित तौर पर अपनी तकनीक के जरिए चीन की सेना और खुफिया एजेंसियों की मदद कर रही है। साथ ही, रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ऐसी कंपनियां शेल कंपनियों का सहारा लेकर अमेरिकी नियमों को चकमा देने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि इन तमाम आशंकाओं के बीच एनविडिया ने चीन के लिए नए H20 GPU चिप मॉडल को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल चीन के लिए बनाए गए सभी नियमों के अनुरूप है और इसे डिजिटल ट्विन AI, स्मार्ट फैक्ट्री और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, एनविडिया ने अमेरिका सरकार के पास इस मॉडल की बिक्री के लिए लाइसेंस अप्लाई कर दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

jensen huang का कहना है कि चीन की मिलिट्री अमेरिकी AI चिप्स पर निर्भर नहीं है और न ही वे अब उस पर भरोसा करते हैं। उन्होंने यह बात हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद दोहराई थी। हालांकि इस मीटिंग के आधिकारिक ब्योरे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन यह साफ है कि अमेरिका फिलहाल चीन को अधिक तकनीकी छूट देने के मूड में नहीं है।

यह भी पढें…15 जुलाई से बदल रही YouTube की कमाई की पॉलिसी, कॉपी किए गए या बार-बार दोहराए गए वीडियो पर नहीं मिलेगी कमाई

jensen huang का यह चीन दौरा सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं बल्कि रणनीतिक लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। वे इससे पहले भी चीन और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, ताकि AI टेक्नोलॉजी को लेकर किसी तरह का द्वंद्व न हो और वैश्विक स्तर पर ओपन-सोर्स रिसर्च को बढ़ावा दिया जा सके।

टेक्नोलॉजी जगत में एनविडिया के CEO jensen huang का नाम बेहद प्रभावशाली है। हाल ही में ट्रंप ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि एनविडिया अमेरिका की पहली कंपनी बन गई है, जिसने 4 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार किया है।

इन तमाम घटनाक्रमों के बीच यह साफ है कि अमेरिका, AI और चिप तकनीक के मसले पर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने को तैयार नहीं है और jensen huang की हर गतिविधि पर न सिर्फ सरकार बल्कि टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की पैनी नजर बनी हुई है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *