gutar gu season 3: अनूज और ऋतु की प्रेमकहानी में नया ट्विस्ट, अब शुरू होगी ‘लिव-इन’ की नई कहानी

gutar gu season 3 में इस बार रोमांस के साथ मुंबई की रफ्तार, लिव-इन की उलझन और साथ में मम्मी का तड़का, जिससे कहानी होगी और भी मजेदार।

gutar gu season 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। इस चर्चित वेब सीरीज का तीसरा सीज़न 17 जुलाई से Amazon MX Player पर बिल्कुल फ्री में रिलीज़ होने जा रहा है। ‘लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप’ की उलझनों से गुजरते हुए अब अनूज और ऋतु की लव स्टोरी ने मुंबई का रुख किया है, लेकिन इस बार उनके साथ एक और सरप्राइज जुड़ गया है – अनूज की मम्मी।

gutar gu season 3 इस बार सिर्फ लव स्टोरी नहीं, बल्कि रियल लाइफ में कपल्स को आने वाली उन सारी मुश्किलों का आइना बनने जा रहा है, जब आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाते हो यानी ‘लिव-इन रिलेशनशिप’। पहली बार दोनों साथ रह रहे हैं, नए शहर में, नई जिंदगियों के साथ, लेकिन क्या सब कुछ उतना आसान रहेगा जितना फिल्मों में दिखता है? शायद नहीं।

इस बार की कहानी में सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रियलिस्टिक प्रॉब्लम्स भी दिखेंगी। मुंबई जैसे बड़े शहर में छोटे शहर से आए दो प्यार करने वाले कैसे खुद को फिट करने की कोशिश करते हैं, जब एक ओर प्यार है और दूसरी ओर परिवार की जिम्मेदारियां। और सबसे दिलचस्प ट्विस्ट – इस बार gutar gu season 3 में अनूज की मम्मी भी साथ रहने मुंबई पहुंच गई हैं। यानी अब लिव-इन का मज़ा तीन लोगों के साथ।

वेब सीरीज के ट्रेलर में ही साफ हो गया है कि यह सीज़न और भी मजेदार, ह्यूमर से भरपूर और थोड़ा ज़्यादा रियलिस्टिक होने वाला है। gutar gu season 3 में दिखाया जाएगा कि जब आप अपने रिश्ते को सीरियस मोड पर लाते हो तो सिर्फ कपल ही नहीं, पूरा परिवार उसमें शामिल हो जाता है – चाहे वो चाहें या नहीं।

ऋतु और अनूज की कैमिस्ट्री इस सीजन में और गहरी नजर आने वाली है। जहां पहली दो सीरीज में दोनों का प्यार दूरियों से जूझता दिखा, अब उनके सामने असल ज़िंदगी की चुनौतियां खड़ी होंगी। प्यार, झगड़े, समझौते और एक साथ रहने की वह सच्चाई जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

यह भी पढें…kiara advani and sidharth malhotra के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारियां, मां की बरसों पुरानी दुआ आखिर हुई पूरी

gutar gu season 3 में सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि मॉडर्न यंगस्टर्स की सोच, उनके रिश्तों को लेकर डर, परिवार के साथ उनकी खींचातानी और उस सबके बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश को भी बखूबी दिखाया गया है।

श्रृंखला के पिछले दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर छोटे शहरों के यंगस्टर्स के लिए यह सीरीज एक आईना बनकर सामने आई थी। इस बार gutar gu season 3 में मुंबई की रफ्तार, रिश्तों की उलझन और मम्मी के साथ ‘लिव-इन’ का मसाला इसे और भी दिलचस्प बनाने वाला है।

अनूज और ऋतु की जोड़ी एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। हर उस युवा के लिए यह सीज़न relatable साबित होगा, जो अपने सपनों के साथ अपने रिश्तों को भी सहेजना चाहता है।

gutar gu season 3 में सिर्फ लव लाइफ नहीं, बल्कि ह्यूमन इमोशन्स, फैमिली बॉन्ड और मॉडर्न रिलेशनशिप की वो सच्चाई दिखाई गई है, जिसे अक्सर हम सोशल मीडिया के पीछे छुपा लेते हैं।

इस सीरीज में जहां हंसी-ठिठोली है, वहीं रिश्तों में पनपते इगो, असुरक्षा और ओवरथिंकिंग जैसे मुद्दों को भी बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।

17 जुलाई से Amazon MX Player पर आने वाली gutar gu season 3 हर उस दर्शक के लिए खास होगी जिसने कभी प्यार किया हो, लॉन्ग डिस्टेंस में रहा हो या फिर लिव-इन के सपने देखे हों।

यह भी पढें..samay raina का सुप्रीम कोर्ट के बाहर मजाक, बोले- ‘मैं mohak mangal का समर्थन करता हूं’

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *