कमल हासन की ‘Thug Life’ का ट्रेलर: मणिरत्नम की गहराई, गैंगस्टर स्टाइल और जनरेशन वॉर का संगम

कमल हासन और सिम्बू की दमदार भिड़ंत के साथ Thug Life का ट्रेलर भावनात्मक और स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा का वादा करता है।

मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म Thug Life का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ, और रिलीज़ होते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्म में कमल हासन, सिम्बू (STR), त्रिशा कृष्णन, नास्सर, जोजू जॉर्ज, और अभिरामी जैसे दमदार कलाकार हैं। लेकिन जितनी चर्चा फिल्म की सिनेमैटिक स्टाइल और एक्शन सीक्वेंस की हो रही है, उतनी ही बहस फिल्म में कमल और त्रिशा के बीच के एक सीन को लेकर भी छिड़ गई है।

कहानी की झलक: गैंगस्टर से गुरु और फिर दुश्मन तक का सफर

Thug Life का ट्रेलर एक ऐसे किरदार की कहानी दिखाता है जो एक अनाथ बच्चा होता है और जिसे एक गैंगस्टर पालता है। लेकिन वक़्त के साथ वही बच्चा बड़ा होकर उसी गैंगस्टर के खिलाफ खड़ा हो जाता है जिसने उसे बनाया। ये कांसेप्ट भले ही पुराना लगे – जैसे ‘The Godfather’, ‘Sarkar’, या मणिरत्नम की ही ‘Nayakan’ – लेकिन इस बार इसे एक भावनात्मक गहराई और नई तकनीक के साथ परोसा गया है।

कमल हासन के किरदार को कई लुक्स में दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार की परतें झलकती हैं। एक संवाद जिसमें वो कहते हैं, “तुमने मुझे मृत्यु के देवता से बचाया। आज से हम एक हैं,” यह दर्शाता है कि फिल्म में रिश्तों की गहराई और द्वंद्व कितना भावनात्मक होगा।

यह भी पढें.. virat kohli Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुई 14 साल की सुनहरी पारी

कमल नहीं, सिम्बू भी हैं ट्रेलर का स्टार

हालांकि कमल हासन का ट्रेलर में प्रमुख स्थान है, लेकिन सिम्बू का किरदार किसी भी तरह कम नहीं दिखाया गया है। जब वो कहते हैं, “आज से मैं रंगाराया सक्तिवेल हूं,” तो उनका आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रजेंस एकदम मुखर हो जाता है। यह सीधा इशारा है कि कहानी सिर्फ एक पीढ़ी की नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं की टक्कर पर आधारित है।

क्लासिक लुक, मॉडर्न एक्शन

फिल्म में कमल हासन को एक शाही अंदाज में एक्शन करते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी डी-एजिंग भी काफी नैचुरल लगती है। वहीं, सिम्बू के किरदार को अधिक रॉ और रियलिस्टिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। मणिरत्नम का यह संतुलन ही उनकी फिल्मों की खासियत है।

त्रिशा और कमल की केमिस्ट्री पर उठे सवाल

ट्रेलर में एक सीन जहां त्रिशा और कमल हासन को एक अंतरंग क्षण में दिखाया गया, उसने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी। खासकर कुछ तेलुगु भाषी यूजर्स ने यह सवाल उठाया कि जब तेलुगु फिल्मों में उम्र के फासले को लेकर आलोचना होती है, तो तमिल फिल्मों में यह मुद्दा क्यों नहीं उठता। उन्होंने रवि तेजा, चिरंजीवी, और बालकृष्ण जैसे अभिनेताओं के उदाहरण देते हुए डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए।

हालांकि कुछ यूजर्स ने यह कहकर इस बहस को खारिज किया कि किसी भी सीन को कहानी के संदर्भ में देखा जाना चाहिए न कि केवल उम्र के आधार पर। वहीं कुछ दर्शकों ने न्यूट्रल रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक सीन स्वाभाविक लगे और उसमें इमोशन हो, तब तक इसमें कोई बुराई नहीं।

यह भी पढें ..sony wh-1000xm6: बेस्ट नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन, कीमत ज्यादा लेकिन कमाल का अनुभव

म्यूज़िक और सिनेमैटोग्राफी: मणिरत्नम की क्लास

ट्रेलर में ए.आर. रहमान के म्यूज़िक ने पहले ही फिल्म को एक रिच फील दे दी है। सिनेमैटोग्राफी गहरी, स्टाइलिश और मूडी है – एक ऐसा विजुअल टोन जो कहानी के इमोशनल और हिंसात्मक पहलुओं को और उभारता है।

क्या ‘Thug Life’ लाएगी मणिरत्नम की नई वापसी?

हालांकि फिल्म एक जानी-पहचानी गैंगस्टर कहानी को पेश करती है, लेकिन उम्मीद है कि मणिरत्नम अपनी स्टोरीटेलिंग की गहराई, कमल हासन और सिम्बू के अभिनय, और ए.आर. रहमान के म्यूज़िक के सहारे इसे एक अलग मुकाम देंगे।

‘Thug Life’ कब आएगी?

Thug Life 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *