साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाए sandeep reddy vanga, रश्मिका मंदाना ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड में शूटिंग के घंटों को लेकर छिड़ी बहस में अब ‘एनिमल’ स्टार रश्मिका मंदाना ने दिया बड़ा बयान। दीपिका पादुकोण के sandeep reddy vanga की फिल्म छोड़ने के फैसले पर बोलीं- “8 घंटे की शिफ्ट मांगना गलत नहीं, मगर हकीकत ये है कि हम कभी-कभी बिना सोए 48 घंटे तक काम करते हैं!

बॉलीवुड में इन दिनों एक नई बहस ने तूल पकड़ लिया है। ये बहस न तो नेपोटिज्म को लेकर है और न ही फिल्मी गुटबाजी को लेकर, बल्कि चर्चा है फिल्मों की शूटिंग में तय शिफ्ट टाइमिंग्स की। खासतौर पर तब से जब से दीपिका पादुकोण ने साउथ के चर्चित निर्देशक sandeep reddy vanga की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ से किनारा कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने हाल ही में मां बनने के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बदलाव की मांग की थी। उन्होंने ‘स्पिरिट’ फिल्म के मेकर्स से 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट देने की बात रखी थी। लेकिन माना जा रहा है कि ये मांग पूरी न होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इस विवाद के बाद फिल्म में उनकी जगह ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया।

अब इस बहस में sandeep reddy vanga के साथ काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपनी राय रखी है। रश्मिका ने रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में काम किया था। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस बहस पर लोगों के अलग-अलग नजरिए हैं, लेकिन हर किसी को अपनी परिस्थितियों के मुताबिक काम करने का हक है।

यह भी पढें ..रणवीर सिंह की ‘dhurandhar’ में दिखेंगी sara arjun, जानिए भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस की कहानी

रश्मिका ने कहा, “जब आप किसी डायरेक्टर से साफ-साफ अपनी सीमाएं बता देते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर कोई कलाकार 8 घंटे की शिफ्ट में काम करना चाहता है, तो ये उसकी व्यक्तिगत पसंद है। लेकिन इंडस्ट्री में इससे भी कहीं ज्यादा कठिन हालात देखने को मिलते हैं। कई बार हमें लगातार 2-3 दिन तक काम करना पड़ता है, बिना आराम किए, बिना सोए। ये भी कड़वा सच है।”

रश्मिका ने साउथ और बॉलीवुड की वर्किंग स्टाइल में अंतर पर भी बात की। उन्होंने बताया, “मैं साउथ की कई इंडस्ट्री में काम कर चुकी हूं, चाहे वो तेलुगु हो, तमिल हो या कन्नड़। वहां 9 बजे सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक काम होता है, बिल्कुल ऑफिस की तरह। शूट के बाद हमें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिल जाता है। वहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 12 घंटे की शिफ्ट आम बात है, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक।”

उन्होंने आगे जोड़ा, “कुछ प्रोजेक्ट्स में तो स्थिति इतनी खराब होती है कि 9 बजे सुबह शूट शुरू होता है और अगले दिन रात तक शूटिंग चलती रहती है। यानी 36 से 48 घंटे लगातार काम करना पड़ता है। ये भी हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसीलिए मैं दोनों तरह के शेड्यूल के लिए तैयार रहती हूं।”

बता दें कि sandeep reddy vanga ने ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी विवादित लेकिन सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। ‘एनिमल’ के बाद अब वह ‘स्पिरिट’ और ‘एनिमल पार्क’ पर काम कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना एक बार फिर ‘एनिमल पार्क’ में संदीप रेड्डी वांगा के साथ नजर आ सकती हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी मां बनने के बाद जल्दी ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करेंगी।

खबर है कि दीपिका ने ‘स्पिरिट’ से हटने के बाद साउथ के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म साइन कर ली है। फिल्म का फिलहाल टाइटल ‘AA22xA6’ रखा गया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि ‘स्पिरिट’ में दीपिका पादुकोण के बाहर होने के पीछे केवल 8 घंटे की शिफ्ट की मांग ही नहीं, बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग और फीस बढ़ाने जैसी शर्तें भी बताई जा रही हैं। हालांकि इस पर अभी तक मेकर्स या sandeep reddy vanga की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढें..aamir khan ने किया jwala gutta और vishnu vishal की बेटी का नामकरण, कपल ने जताया आभार

इस पूरी बहस ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के शूटिंग माहौल और कलाकारों की मेहनत को लेकर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। रश्मिका मंदाना की मानें तो 8 घंटे की शिफ्ट एक कलाकार की व्यक्तिगत जरूरत हो सकती है, लेकिन इंडस्ट्री में लंबे घंटों तक बिना आराम किए काम करना भी आम बात है। ऐसे में यह बहस कब और कहां खत्म होगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

sandeep reddy vanga और उनकी फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं, कभी उनके कंटेंट को लेकर तो कभी उनके काम करने के तरीके को लेकर। ‘स्पिरिट’ के आसपास हो रही ये बहस एक बार फिर साबित करती है कि फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे कितना बड़ा संघर्ष छिपा होता है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *