Ranveer Singh Kantara Controversy : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सफलता को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई कलाकार भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच Ranveer Singh Kantara Controversy ने उनके लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है।
दरअसल, रणवीर सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने फिल्म ‘कांतारा’ में दिखाई गई देवता की छवि की नकल की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इस शिकायत को रद्द करवाने के लिए रणवीर ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था।
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रणवीर के व्यवहार पर नाराजगी जताई और इसे “अनुचित” करार दिया। अदालत की इस सख्त टिप्पणी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि रणवीर ने केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपने मैनेजर के जरिए माफी मांगी, जो गंभीर और ईमानदार नहीं लगती।
वहीं, रणवीर की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में कहा कि अभिनेता को अपनी गलती का एहसास है और वह इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर सिंह जल्द ही अदालत में एक शपथपत्र दाखिल करेंगे, जिसमें वह औपचारिक रूप से माफी मांगेंगे। साथ ही, वह मैसूर स्थित चामुंडी हिल्स जाकर देवी के दर्शन कर क्षमा याचना करने का भी विचार कर रहे हैं।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को तय की गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट रणवीर सिंह को राहत देता है या उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के निर्देश जारी करता है।
यह भी पढें.. Dhurandar 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
Ranveer Singh Kantara Controversy
फिलहाल, एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ की सफलता रणवीर के करियर को नई ऊंचाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ Ranveer Singh Kantara Controversy उनके लिए चुनौती बनकर सामने आई है।
यह भी पढें.. नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद, अश्लीलता के आरोपों के बीच सामने आई सच्चाई और फीस की चर्चा
