malaika arora yoga session home fitness photos viral : बॉलीवुड की फिटनेस आइकन मानी जाने वाली मलायका अरोड़ा एक बार फिर अपनी लाइफस्टाइल और हेल्थ रूटीन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मलाइका अरोरा के योग सेशन और घर पर फिटनेस करते हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है, जिसमें अभिनेत्री अपने घर में योग करते हुए नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस सेशन में उनके साथ ‘कर्ली टेल्स’ की फाउंडर कामिया जानी भी शामिल थीं।
इन तस्वीरों में मलायका का आत्मविश्वास और फिटनेस साफ झलकता है। पचास की उम्र पार करने के बावजूद उनका जोश और एनर्जी किसी युवा से कम नहीं लगती। एक तस्वीर में मलायका कठिन योग मुद्रा ‘शीर्षासन’ करती दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह सिर के बल खड़ी नजर आ रही हैं। यह पोज न सिर्फ कठिन है, बल्कि इसके लिए संतुलन और नियमित अभ्यास की भी जरूरत होती है।
वहीं, कामिया जानी भी उनके साथ योग करते हुए नजर आईं और दोनों की फिटनेस केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस खास सेशन के दौरान मलायका के घर की झलक भी देखने को मिली, जो बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला है। घर के हर कोने में सादगी और लग्जरी का शानदार मेल दिखाई देता है।
योग सेशन के बाद दोनों ने साथ बैठकर हेल्दी ड्रिंक का आनंद लिया, जो उनके हेल्दी लाइफस्टाइल को और भी दर्शाता है। मलाइका अरोरा के योग सेशन और घर पर फिटनेस करते हुए की तस्वीरो के जरिए यह साफ हो जाता है कि मलायका सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिटनेस को लेकर बेहद सजग भी हैं।
यह भी पढें .. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए रितेश देशमुख, बोले- स्क्रीन पर जादू कर दिया
malaika arora yoga session home fitness photos viral
फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कई लोग मलायका से प्रेरणा लेते हुए अपने फिटनेस रूटीन को बेहतर बनाने की बात कर रहे हैं। पचास की उम्र में भी जिस तरह से मलायका खुद को फिट और एक्टिव रखती हैं, वह वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।
यह भी पढें.. नन्ही फैन की शिकायत के बाद घर बुलाकर किया खास स्वागत
