बोल्डनेस की हदें पार करने वाली एक्ट्रेस khushi mukherjee एक बार फिर विवादों में हैं। उनके अश्लील कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस Falaq Naaz ने सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोला है। फलक ने सरकार से सवाल करते हुए कहा- ‘सड़क पर नंगापन चलता है तो सब चुप क्यों हैं?’
Important topics
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अक्सर किसी न किसी स्टार का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। इन दिनों एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (khushi mukherjee) अपने कपड़ों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। खुशी मुखर्जी के आउटफिट्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें जमकर ट्रोल कर रहा है। इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा फलक नाज(Falaq Naaz) ने खुलकर खुशी मुखर्जी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने न सिर्फ खुशी के अश्लील कपड़ों पर सवाल उठाए बल्कि सरकार से भी इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
khushi mukherjee के वीडियो पर मचा बवाल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुशी मुखर्जी ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका यह आउटफिट इतना ज्यादा ओपन था कि तेज हवा चलते ही खुशी को अपने प्राइवेट पार्ट्स खुद हाथ से कवर करना पड़ा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खुशी इस आउटफिट में खुद भी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। लेकिन इसके बावजूद वो कैमरे के सामने पोज देती दिखीं। इस वीडियो को देखने के बाद फलक नाज का पारा चढ़ गया।
यह भी पढें ..कांटा लगा फेम shefali jariwala का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना मौत की वजह, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Falaq Naaz ने उठाए सरकार से सवाल
Falaq Naaz ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी मुखर्जी का यही वीडियो शेयर करते हुए गुस्से भरे अंदाज में कहा, “सड़क पर कोई कुत्तों को खाना खिलाता है तो उस पर बवाल मच जाता है, जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन ऐसे अश्लील कपड़े पहनकर कोई सड़क पर निकलता है तो उस पर कोई सवाल नहीं उठाता? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। आखिर ऐसे कपड़े पहनना सही कैसे हो सकता है? और जो मीडिया ऐसे लोगों को कवर करती है, उन पर कोई रोक क्यों नहीं लगाई जाती?”
Falaq Naaz ने आगे कहा, “ये अब किसी एक इंसान की बात नहीं है। ये एक समाजिक मुद्दा बन चुका है। हम जिस समाज में रहते हैं वहां एक मर्यादा होनी चाहिए। अगर हम बच्चों को खाना खिलाने पर सवाल उठाते हैं, तो इस तरह के नंगापन पर भी रोक लगनी चाहिए।”
खुशी मुखर्जी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
जब फलक नाज ने खुशी मुखर्जी को उनके ड्रेसिंग सेंस पर आड़े हाथों लिया तो खुशी भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने फलक को ‘जॉबलेस’ और ‘wannabe‘ कह डाला। इस पर फलक ने एक और वीडियो पोस्ट कर खुशी को जमकर सुनाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बेशक हम बेरोजगार हैं, लेकिन हम वो लोग नहीं हैं जो सड़कों पर अधनंगे घूमते हैं और फिर मीडिया को पैसे देकर अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं। हम ऐसा कोई पेड पीआर नहीं करते।”
फलक ने खुशी पर ताना कसते हुए यह भी कहा, “तुम्हें पांच मिनट का फेम मिल गया है खुशी, इसका पूरा फायदा उठा लो। तुम्हारे जितने भी पेड पीआर हैं वो अब चमक जाएंगे। लेकिन याद रखना, ये जो दिखावा है, वो ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता।”
पहले भी विवादों में रही हैं khushi mukherjee
यह पहली बार नहीं है जब खुशी मुखर्जी (khushi mukherjee) अपने कपड़ों को लेकर विवादों में घिरी हैं। इससे पहले भी कई बार वह अपने बोल्ड और ओवर रिवीलिंग ड्रेस की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खुशी का कहना है कि उन्हें अपने कपड़ों की आज़ादी है और वह किसी की परवाह किए बिना अपने हिसाब से जीती हैं।
सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग
खुशी मुखर्जी (khushi mukherjee) का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। एक तरफ उनके फैंस हैं जो उनके बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो उनके आउटफिट को समाज के लिए गलत मानता है। कई यूजर्स का कहना है कि किसी की आजादी तब तक ठीक है जब तक वह दूसरों को असहज न करे।
यह भी पढें.. esha gupta ने Hardik Pandya के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कुछ महीनों की बातचीत थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी’
Falaq Naaz की बेबाकी को मिला सपोर्ट
Falaq Naaz ने जब खुशी मुखर्जी को जमकर फटकार लगाई, तो उन्हें भी सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिला। कई लोगों ने उनकी बातों से सहमति जताते हुए कहा कि सड़कों पर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं। बच्चों और परिवार के साथ जब कोई बाहर जाता है तो ऐसे नजारे असहज कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग फलक पर भी सवाल उठा रहे हैं कि वह बार-बार इस मुद्दे को तूल क्यों दे रही हैं।
अंतहीन बहस का मुद्दा बना कपड़ों की आज़ादी बनाम मर्यादा
खुशी मुखर्जी (khushi mukherjee) और फलक नाज के बीच छिड़ी यह बहस अब कपड़ों की आजादी बनाम समाजिक मर्यादा के मुद्दे पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देती है या नहीं। लेकिन फिलहाल इतना तय है कि फलक और खुशी के बीच यह जंग यहीं खत्म नहीं होने वाली।
