कांटा लगा फेम shefali jariwala का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना मौत की वजह, इंडस्ट्री में शोक की लहर

‘कांटा लगा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री shefali jariwala के असमय निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं शेफाली, बचपन से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक गहरा सदमा है।

मनोरंजन जगत से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और अभिनेत्री shefali jariwala का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा‘ गाने से रातों-रात लोकप्रियता मिली थी, अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर से फैन्स और इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी समेत उनके करीबी तुरंत उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने भी इस दुखद घटना की पुष्टि की है।

shefali jariwala की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स, दोस्त और सेलेब्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने गहरे दुख का इज़हार किया है।

यह भी पढें..esha gupta ने Hardik Pandya के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कुछ महीनों की बातचीत थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी’

पराग त्यागी टूटे नजर आए

निधन के बाद शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी को अस्पताल में बेहद टूटे हुए देखा गया। सामने आए वीडियो में पराग कार में बैठे नजर आए, जहां उन्होंने अपना चेहरा हाथों से ढक लिया। उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।

सेलेब्स ने जताया दुख

सिंगर राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली जरीवाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस शेफाली, आपने बहुत जल्दी हमें अलविदा कह दिया।” वहीं सिंगर मीका सिंह ने भी दुख जाहिर करते हुए लिखा, “यह बहुत शॉकिंग है। शेफाली न केवल एक बेहतरीन स्टार थीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।”

shefali jariwala को कांटा लगा म्यूजिक एल्बम से मिली पहचान

साल 2002 में रिलीज हुए म्यूजिक एल्बम ‘कांटा लगा’ ने shefali jariwala को जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। नीली ड्रेस और स्टाइलिश लुक में नजर आईं शेफाली उस गाने से घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

टीवी पर भी छोड़ी छाप

शेफाली जरीवाला ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी खूब नाम कमाया। ‘नच बलिए 5’ में अपने डांस से उन्होंने दर्शकों को प्रभावित किया था। इसके अलावा वो सलमान खान के चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आई थीं। उनकी बेबाकी और आत्मविश्वास ने फैंस का दिल जीत लिया था।

बचपन से ही जूझती रहीं बीमारी से

शेफाली जरीवाला ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बचपन से ही मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहला दौरा पड़ा था। उस समय पढ़ाई का दबाव और तनाव उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा था। स्कूल, सड़क या किसी भी जगह उन्हें अचानक दौरे पड़ जाते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया था कि बीमारी के चलते उन्हें करियर में भी कई बार रुकावटों का सामना करना पड़ा। लेकिन परिवार और अपनों के साथ ने उन्हें मजबूती दी और वो इस बीमारी से काफी हद तक उबरने में सफल रहीं।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

शेफाली जरीवाला की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। उन्होंने पहले हरमीत गुलजार से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। बाद में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी के साथ सात फेरे लिए। पराग के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत और प्यारभरा रहा।

अंतिम संस्कार की तैयारी

फिलहाल शेफाली जरीवाला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उनके जाने से इंडस्ट्री में मायूसी का माहौल है और हर कोई यही कह रहा है कि लाइफ कितनी अनप्रिडिक्टेबल है।

यह भी पढें ..अजय देवगन की ‘raid 2’ का OTT पर धमाकेदार आगमन, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये सुपरहिट फिल्म

शेफाली जरीवाला का यूं अचानक इस दुनिया से जाना सभी के लिए गहरा सदमा है। फैन्स के बीच उनकी यादें ‘कांटा लगा’ गाने और उनके शानदार व्यक्तित्व के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी। शेफाली जरीवाला ने अपनी मेहनत और संघर्ष से जो मुकाम बनाया, वह हर किसी के लिए प्रेरणा है। उनके जाने से मनोरंजन जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *