esha gupta ने सालों पुराना राज खोला… Hardik Pandya संग रिश्ते पर चौंकाने वाला खुलासा… “सब खत्म हो गया था, इससे पहले कि कुछ शुरू होता!”
Important topics
बॉलीवुड अभिनेत्री esha gupta एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके पुराने अफवाहों वाले रिश्ते को लेकर किया गया खुलासा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने पहली बार खुलकर बताया कि भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के साथ उनका नाम क्यों जुड़ा था और असल में उनके बीच क्या चल रहा था।
साल 2019 में Hardik Pandya ‘Coffee with Karan’ शो पर अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में घिर गए थे। उस समय सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर जमकर आलोचना हुई थी, यहां तक कि BCCI ने उन्हें और KL Rahul को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ से भी बाहर कर दिया था। इसी दौरान अफवाहें उड़ने लगीं कि Hardik Pandya अभिनेत्री esha gupta को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब ईशा गुप्ता ने इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए सच सबके सामने रखा है।
esha gupta ने एक इंटरव्यू में कहा, “हां, हम कुछ समय तक बात कर रहे थे। लेकिन मैं नहीं कहूंगी कि हम डेट कर रहे थे। हम सिर्फ कुछ महीनों तक बात कर रहे थे। हम उस स्टेज पर थे जहां लगा कि शायद बात आगे बढ़ेगी या नहीं, लेकिन वो वहीं खत्म हो गई।” ईशा ने यह भी कहा कि उनके बीच कभी कोई गंभीर रिलेशनशिप नहीं रहा। “हमने दो बार मुलाकात की थी, बस इतना ही। इसलिए इसे ‘डेटिंग’ कहना भी गलत होगा,” उन्होंने साफ किया।
जब esha gupta से पूछा गया कि क्या उनके बीच कभी कुछ बड़ा हो सकता था, तो उन्होंने ईमानदारी से कहा, “शायद हो सकता था। लेकिन समय और परिस्थितियां सही नहीं थीं। कोई ड्रामा या कड़वाहट नहीं थी, बस बात आगे नहीं बढ़ी।”
यह भी पढें..jaipur couple viral video: होटल की खिड़की, काले शीशे और पब्लिक प्राइवेसी पर उठे सवाल
Hardik Pandya के ‘Coffee with Karan’ विवाद पर भी ईशा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “उस विवाद का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि हमारी बातचीत पहले ही खत्म हो चुकी थी।” गौरतलब है कि हार्दिक ने उस शो पर महिलाओं को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिन्हें समाज के बड़े वर्ग ने आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति असम्मानजनक बताया था।
हालांकि, esha gupta ने उस समय सार्वजनिक मंच पर हार्दिक पांड्या के बयान की आलोचना करते हुए कहा था, “महिलाओं की तुलना पुरुषों से नहीं करनी चाहिए। हम हर लिहाज से सबसे बेहतरीन हैं। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती, लेकिन जब पुरुष बच्चों को जन्म देना शुरू करें, हर महीने पीरियड्स झेलें और फिर भी नाचें, ऑफिस जाएं और बच्चों की परवरिश करें, तब बात करना।”
esha gupta का यह बयान उस समय काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने न केवल महिलाओं की ताकत को उजागर किया बल्कि हार्दिक पांड्या से भी खुद को सार्वजनिक रूप से अलग कर लिया था।
अब जब सालों बाद ईशा ने खुद कबूल किया कि उनका और हार्दिक पांड्या का रिश्ता कभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचा, तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में आ गया है।
esha gupta ने आगे कहा कि वो दिखावे वाले रिश्तों में विश्वास नहीं रखतीं। “मैं ऐसी जिंदगी जीना पसंद करती हूं, जो लाइमलाइट से दूर हो। मुझे जमीन से जुड़े, सच्चे रिश्ते पसंद हैं। शायद हार्दिक की जिंदगी का ग्लैमर उस सोच से मेल नहीं खाता था,” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो esha gupta आखिरी बार ‘आश्रम 3‘ में Bobby Deol के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘One Day: Justice Delivered’ में DCP Lakshmi Rathi की दमदार भूमिका निभाई थी। चर्चा है कि वह ‘हेरा फेरी 3‘ का हिस्सा बन सकती हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
esha gupta इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी लेकर काफी स्पष्ट हैं। उन्होंने 2017 में एग फ्रीजिंग का फैसला लेकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा का मानना है कि एक महिला को अपने जीवन के हर फैसले का पूरा हक है, चाहे वो प्रोफेशनल हो या पर्सनल।
esha gupta का यह खुलासा उनके लाखों फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, उन्होंने बड़ी समझदारी और परिपक्वता के साथ यह बातें रखीं और दिखा दिया कि वो न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि दिल से भी मजबूत हैं।
यह भी पढें..‘sitare zameen par’ पर सेंसर बोर्ड की सख्ती: आमिर खान की फिल्म में अब दिखेगा पीएम मोदी का उद्धरण
ट्रेंडिंग में छाया esha gupta-Hardik Pandya का पुराना रिश्ता
esha gupta और Hardik Pandya के बीच का यह किस्सा एक बार फिर गूगल ट्रेंड्स में जगह बना रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या था, क्या नहीं था। esha gupta के हालिया इंटरव्यू ने इन अफवाहों पर न केवल विराम लगाया, बल्कि कई अनकहे पहलुओं को भी उजागर कर दिया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि esha gupta अपने करियर में आगे क्या नया धमाका करती हैं और क्या ‘हेरा फेरी 3‘ में उनकी एंट्री सच साबित होती है या नहीं।
