देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti eVitara को बाजार में उतारने वाली है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके लॉन्च की तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Important topic
भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब मारुति सुजुकी भी इस रेस में उतरने को तैयार है। कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti eVitara को लॉन्च करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में गुड़गांव की सड़कों पर परीक्षण के दौरान स्पॉट किया गया है, जहां यह पूरी तरह से कैमुफ्लाज में नजर आई। इससे संकेत मिलते हैं कि वाहन अब अपने अंतिम टेस्टिंग चरण में है और इसकी लॉन्चिंग अब दूर नहीं।
Maruti eVitara specification
Maruti eVitara को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा और इसे मई 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है। टेस्टिंग के दौरान इसके डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसमें स्पोर्टी लुक के साथ एलईडी हेडलैंप, दमदार फ्रंट बम्पर, और R18 साइज के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिले। गाड़ी के साइड प्रोफाइल में मोटी क्लैडिंग और मजबूत डोर मोल्डिंग दी गई है, जबकि रियर डोर हैंडल को सी-पिलर में इंटीग्रेट किया गया है।
गाड़ी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, वर्टिकल एयर वेंट्स, फ्लोटिंग टाइप सेंटर कंसोल और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, Maruti eVitara में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच की मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। एक फिक्स्ड ग्लास सनरूफ भी इसमें मौजूद रहेगा, जो इसके प्रीमियम फील को और बढ़ाएगा।
सेफ्टी के मामले में भी कंपनी कोई समझौता नहीं करने जा रही है। Maruti eVitara में 7 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेक होल्ड जैसी आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल की जाएगी। इसके अलावा, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और ADAS लेवल 2 जैसी सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो हाई बीम सिस्टम जैसे फीचर्स भी इसे और अधिक स्मार्ट बनाएंगे।
Maruti eVitara बॅटरी और रेंज?
बैटरी और पावर पर गौर करें तो Maruti eVitara को दो बैटरी वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा – एक 49-kWh और दूसरा 61-kWh क्षमता का। इसे टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक SUV करीब 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगी। इसकी टॉप स्पीड लगभग 150 से 160 किमी/घंटा रहने की संभावना है, जिससे यह हाइवे ड्राइविंग के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
भारत की सड़कों पर नजर आई 2025 Tesla Model Y, मुंबई में शुरू होंगी बिक्री तैयारियां
Maruti eVitara की क्या होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 30 लाख रुपये तक जा सकती है। इसके सीधे मुकाबले में बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE.6 जैसी गाड़ियां होंगी।
कुल मिलाकर, Maruti eVitara के रूप में मारुति सुजुकी भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसका स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स इसे मौजूदा प्रतिस्पर्धा में काफी मजबूती से खड़ा करेंगे। अब देखना यह है कि इसका बाजार में रिस्पॉन्स कैसा मिलता है, लेकिन फिलहाल तो इसके लॉन्च का इंतजार ऑटो प्रेमियों के बीच जोरों पर है।
