घूंघट में पहली बार सबके सामने आईं Khan Sir की पत्नी A.S. Khan, रिसेप्शन में दिखी खास रौनक।
Important topics
पटना के शिक्षाजगत के सबसे चर्चित नामों में शुमार Khan Sir ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी सोमवार, 2 जून को राजधानी के एक आलीशान बैंक्वेट हॉल में बड़े धूमधाम से आयोजित की। इस खास मौके पर राज्यपाल से लेकर मंत्री, राजनेता और नामचीन शख्सियतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं खान सर की पत्नी AS खान, जो पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, वो भी पारंपरिक लाल घूंघट में।
रिसेप्शन में दिखा भव्य आयोजन का नज़ारा
रिसेप्शन पार्टी की शुरुआत शाम होते ही मेहमानों के आने से हुई। Khan Sir ने अपनी पत्नी का हाथ थामे और अपनी मां के साथ मंच की ओर प्रवेश किया। उनकी पत्नी AS खान ने लाल भारी कढ़ाईदार लहंगा और पारंपरिक घूंघट पहन रखा था। मंच पर दोनों ने सभी मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। फूलों की बारिश के बीच हुई इस जोड़ी की एंट्री ने सभी का मन मोह लिया।
दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी
इस आयोजन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, और उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा जैसे कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी और राजद नेता समीर महासेठ भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुए।
पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं Khan Sir की पत्नी
Khan Sir के फैन्स और छात्रों के लिए यह मौका बेहद खास रहा क्योंकि पहली बार उनकी पत्नी AS खान को देखने का अवसर मिला। हालांकि, उन्होंने पूरी पार्टी के दौरान घूंघट नहीं हटाया और पारंपरिक मर्यादा का पूरा पालन किया। लोगों के मन में लंबे समय से यह सवाल था कि आखिर खान सर की पत्नी कौन हैं—इसका जवाब अब जाकर सामने आया। बताया गया कि खान सर की पत्नी का नाम AS खान है और वह बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखती हैं। वे न केवल शिक्षित हैं बल्कि एक शांत और समझदार व्यक्तित्व की धनी भी मानी जाती हैं।
यह भी पढें..khan sir ने रचाई चुपचाप शादी, फैंस के लिए किया खास ऐलान
Khan Sir ने शादी का किया था खास अंदाज़ में खुलासा
दिलचस्प बात यह है कि Khan Sir ने अपनी शादी की खबर सबसे पहले अपनी क्लास में स्टूडेंट्स को दी थी। उन्होंने कहा था, “जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात थे, तभी मैंने शादी कर ली थी।” उनके इस बयान पर क्लास तालियों से गूंज उठा था। यह सुनते ही उनके छात्र आश्चर्यचकित हो गए थे, लेकिन बाद में शादी की खबर सुनकर खुशी से झूम उठे थे।
245 फूड आइटम्स और कव्वाली से सजी महफिल
इस रिसेप्शन पार्टी में Khan Sir ने मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतज़ाम किए थे। पूरे हॉल को फूलों और लाइटिंग से भव्य रूप में सजाया गया था। खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कुल 245 से अधिक फूड आइटम्स परोसे गए। तराजू के आकार में सजे फलों के काउंटर से लेकर मॉकटेल और फ्रूट जूस तक, हर काउंटर पर भीड़ देखी गई। पनीर टिक्का, चिकन लॉलिपॉप, फिश फिंगर्स से लेकर स्प्राउट्स और हरा भरा सलाद, सब कुछ बड़ी खूबसूरती से परोसा गया था।
इसके साथ ही पार्टी में कव्वाली की महफिल भी सजी, जिसमें साबरी ब्रदर्स ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। मेहमान न केवल खान सर और उनकी पत्नी AS खान को बधाई दे रहे थे, बल्कि कव्वाली और व्यंजनों का भरपूर आनंद भी ले रहे थे।
फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी पहुंचे
इस समारोह में एजुकेशन सेक्टर की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे और उनकी पत्नी नीतू मैम भी रिसेप्शन में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि खान सर की लोकप्रियता केवल बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रभाव है।
पत्नी AS खान की पृष्ठभूमि और शिक्षा
खान सर की पत्नी AS खान की शिक्षा दीक्षा पर नजर डालें तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ICSE बोर्ड से की है और उच्च शिक्षा भी बड़े स्तर पर पूरी की है। उनकी शख्सियत को लेकर कहा जा रहा है कि वह बेहद विनम्र, परिपक्व और घरेलू मूल्यों में विश्वास रखने वाली महिला हैं। इस कारण भी वे मीडिया से दूर रहीं और घूंघट में ही सभी से मुलाकात की।
खान सर के स्टूडेंट्स को भोज का न्योता
खान सर ने अपने सभी स्टूडेंट्स से वादा किया है कि वे 6 जून को उनके लिए विशेष भोज का आयोजन करेंगे। यह घोषणा भी उन्होंने क्लास में ही की थी, जिसे सुनकर स्टूडेंट्स में भारी उत्साह देखा गया।
Khan Sir की रिसेप्शन पार्टी न सिर्फ एक व्यक्तिगत खुशी का पल था, बल्कि यह भी दिखा गया कि वे किस तरह पारंपरिक मूल्यों और आधुनिकता के बीच संतुलन साधते हैं। उनकी पत्नी AS खान ने पूरे कार्यक्रम में जिस गरिमामयी और मर्यादित अंदाज में उपस्थिति दर्ज कराई, उसने सभी का ध्यान खींचा। अब जब उनकी पत्नी AS खान के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक हो चुकी हैं, सोशल मीडिया पर भी इस जोड़े को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।
