‘hera pheri 3’ को लेकर बढ़ा विवाद, परेश रावल ने फिल्म से हटने की वजह बताई, फैंस निराश

‘hera pheri 3’ से बाहर हुए परेश रावल, बोले- डायरेक्टर संग कोई मतभेद नहीं, फैंस हुए निराश।

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त यानी ‘hera pheri 3’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म का निर्माण नहीं बल्कि इसके प्रमुख किरदार बाबूराव गणपतराव आपटे यानी परेश रावल का इससे बाहर होना है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि परेश रावल ने ‘hera pheri 3’ में काम करने से इनकार कर दिया है। अफवाहों में यह भी कहा गया कि उन्होंने निर्देशक के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंसेज यानी रचनात्मक मतभेदों के चलते फिल्म से किनारा किया है। अब खुद परेश रावल ने सामने आकर इन सभी अटकलों को विराम दिया है और सच्चाई से पर्दा उठाया है।

परेश रावल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह साफ किया कि ‘hera pheri 3’ से उनका बाहर होना किसी भी तरह के रचनात्मक मतभेद का नतीजा नहीं है। उन्होंने लिखा कि वह इस बात को रिकॉर्ड पर रखना चाहते हैं कि उनका यह फैसला क्रिएटिव डिफ्रेंसेज की वजह से नहीं है। उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन के लिए अपने प्रेम, सम्मान और आस्था को भी दोहराया और कहा कि उनके बीच किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।

हालांकि परेश रावल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ी। इस रहस्य ने फैंस के बीच और भी भ्रम पैदा कर दिया है। ‘hera pheri 3’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह था, और जब अक्षय कुमार ने फिल्म में वापसी की पुष्टि की थी, तब फैंस को लगा कि आखिरकार इस कल्ट क्लासिक फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। मगर परेश रावल की एग्जिट ने इस उम्मीद को फिर से झटका दे दिया है।

यह भी पढें..yuzvendra chahal को RJ महवश ने बताया सबसे खास… क्या है इन दोनों के रिश्ते का सच?

फैंस का टूट गया दिल, सोशल मीडिया पर उभरा गुस्सा

परेश रावल की इस घोषणा से उनके फैंस खासे निराश हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपने गुस्से और दुख को जाहिर किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “सर, मैं नस काट लूंगा, आप फिल्म में जरूर लौटिए। अगर पैसे चाहिए तो हम ‘हेरा फेरी फैन क्लब’ क्राउडफंडिंग करेगा।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बाबूराव के बिना हेरा फेरी अधूरी है। आपकी टाइमिंग और एक्सप्रेशन इस किरदार को अमर बना चुके हैं।”

ऐसी प्रतिक्रियाओं से साफ है कि बाबू भैया के किरदार से लोगों का जुड़ाव सिर्फ सिनेमाई नहीं बल्कि भावनात्मक है। कई लोगों के लिए ‘हेरा फेरी‘ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उनकी यादों का हिस्सा बन चुकी है।

सुनील शेट्टी ने भी जताई चिंता

परेश रावल की फिल्म से बाहर होने की खबरों के बीच एक्टर सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में बाबू भैया और राजू नहीं होंगे, तो श्याम का होना भी बेमानी है। उनके अनुसार, ये तीनों किरदार साथ में ही फिल्म को जिंदा बनाते हैं। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि उन्हें मल्टी-स्टारर फिल्में करना पसंद है और वह अपने किरदार को दोबारा निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अगर टीम पूरी नहीं होगी तो फिल्म की आत्मा ही खत्म हो जाएगी।

‘hera pheri 3’ का भविष्य अधर में

फिल्म ‘hera pheri 3’ का निर्माण लम्बे समय से अटका हुआ है। पहले अक्षय कुमार के बाहर होने की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म में वापसी की पुष्टि कर दी थी। प्रियदर्शन, जिन्होंने पहली ‘हेरा फेरी’ डायरेक्ट की थी, अब तीसरे पार्ट की कमान संभाल रहे हैं।

साल 2000 में आई पहली ‘हेरा फेरी‘ एक मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली और इसके किरदारों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली। साल 2006 में इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी‘ रिलीज हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस उतने ही उत्साहित हैं, लेकिन परेश रावल के बाहर होने से यह उत्साह फीका पड़ गया है।

यह भी पढें..Tourist Family OTT पर रिलीज को तैयार जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये तमिल पारिवारिक ड्रामा

क्या होगी बाबूराव की जगह लेने वाले की तलाश?


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर परेश रावल ‘hera pheri 3’ में नहीं लौटते हैं, तो क्या उनकी जगह किसी और अभिनेता को ‘बाबूराव‘ का रोल दिया जाएगा? और अगर ऐसा हुआ तो क्या फैंस उसे स्वीकार कर पाएंगे? बाबूराव के डायलॉग्स, उनका अंदाज और उनकी टाइमिंग को कोई दूसरा दोहरा पाएगा, ये कहना अभी मुश्किल है।

‘hera pheri 3’ को लेकर विवाद और चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का साथ है, तो दूसरी ओर परेश रावल की अनुपस्थिति ने इस क्लासिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद परिस्थितियां बदलें और बाबू भैया एक बार फिर पर्दे पर लौटें। फिलहाल के लिए, ‘hera pheri 3’ में उनकी गैरमौजूदगी ही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *