manisha rani buys luxury home in mumbai at 28 : बिहार से निकलकर मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी इन दिनों खुशी के खास पल को लेकर चर्चा में हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे लोकप्रिय शोज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मनीषा ने अब मुंबई में अपना खुद का आलीशान घर खरीद लिया है। महज 28 साल की उम्र में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने अपने चाहने वालों को भावुक कर दिया है।
हाल ही में मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गृह प्रवेश की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह पूरे पारंपरिक अंदाज में नए घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। पूजा-पाठ और विधि-विधान के साथ उन्होंने अपने नए आशियाने में कदम रखा। इस खास मौके पर मनीषा ने हरे रंग का बेहद सुंदर आउटफिट पहना था, जिसमें उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
तस्वीरों के साथ शेयर किए गए कैप्शन ने भी फैंस का दिल छू लिया। मनीषा ने लिखा कि वह अपने नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का स्वागत कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं टीवी और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गौहर खान, अर्चना गौतम, श्रुतिका अर्जुन और विशाल सिंह जैसे कई कलाकारों ने मनीषा की मेहनत और सफलता की तारीफ की।
आज भले ही मनीषा रानी ग्लैमर इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई इंटरव्यू में खुलकर बताया है कि करियर की शुरुआत में उन्हें परिवार से ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला। खासकर उनके पिता उनके फैसलों से सहमत नहीं थे। ऐसे समय में मनीषा ने हार नहीं मानी और अपने दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया।
अपने संघर्ष के दिनों में उन्होंने अलग-अलग छोटे काम किए। कभी वेटर बनकर काम किया तो कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में मेहनत की। सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और रिल्स बनाकर उन्होंने धीरे-धीरे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी देसी स्टाइल और चुलबुले अंदाज ने इंटरनेट पर उन्हें अलग पहचान दिलाई।
यह भी पढें.. शादी के डेढ़ साल बाद ‘तारक मेहता…’ फेम सोनू ने दी खुशखबरी, वीडियो शेयर कर फैंस को किया सरप्राइज
manisha rani buys luxury home in mumbai at 28
इसके बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। शो में उनकी सादगी, मजाकिया अंदाज और ईमानदार व्यक्तित्व को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं ‘झलक दिखला जा 11’ में अपने डांस टैलेंट से भी उन्होंने लोगों को प्रभावित किया।
यह भी पढें.. ग्लैमर छोड़ अब खतरों से खेलेंगे ओरी, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेगा सोशल मीडिया सेंसेशन का नया अंदाज़
अब मुंबई में अपना घर खरीदना मनीषा रानी के लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है। उनके फैंस इस सफलता को प्रेरणादायक बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
