‘heads of state’ प्रमोशन में Priyanka Chopra का ग्लैमर और फिल्म में उनका एक्शन अवतार, दोनों ही फैंस के बीच छाए हुए हैं।
Important topics
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं ग्लोबल आइकॉन Priyanka Chopra इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म heads of state के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। हर इवेंट में उनके फैशन स्टेटमेंट चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने को-स्टार John Cena के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की, जहां उनकी फ्लोरल बॉडीकॉन ड्रेस ने सबका ध्यान खींच लिया। इस मौके पर दोनों की साथ में क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Priyanka Chopra का स्टाइलिश अवतार
इस प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका ने ब्लैक कलर की बेहद खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जो उनके फिगर पर बिल्कुल फिट नजर आ रही थी। ड्रेस में डीप प्लंजिंग नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन ने ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं, ड्रेस पर बना हल्के बेज रंग का फ्लोरल प्रिंट पूरे लुक में एक नर्म और फीमिनिन टच दे रहा था। प्रियंका ने इस आउटफिट के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ग्लैमर और एलीगेंस को कैसे खूबसूरती से बैलेंस करना जानती हैं।
एक्सेसरीज़ और मेकअप में भी रही खास बात
Priyanka Chopra ने अपने लुक को सिंपल मगर इम्प्रेसिव बनाए रखा। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग, स्टाइलिश ब्लैक सनग्लासेस और मैचिंग ब्लैक स्टिलेटोज के साथ अपने आउटफिट को कम्पलीट किया। मेकअप की बात करें तो न्यूड आईशैडो, मस्कारा से सजी पलकें, परफेक्ट शेप में ब्रोज़, हल्की ब्लश के साथ गुलाबी लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी। वहीं, स्ट्रेट हेयर और साइड पार्टिंग ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए।
यह भी पढें..क्या fast furious 11 में Paul Walker की वापसी होगी? Vin Diesel का बड़ा संकेत, फैंस में हलचल
दूसरी तरफ, John Cena भी क्लासिक ब्लैक थ्री-पीस सूट में बेहद डैपर नजर आए। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक-व्हाइट प्रिंटेड टाई के साथ अपने लुक को एलिगेंट टच दिया, जो प्रियंका के आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।
heads of state में दमदार किरदार
Priyanka Chopra की फिल्म heads of state का क्रेज़ फैंस में खूब देखने को मिल रहा है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रियंका एक MI6 एजेंट नोएल बिसेट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में John Cena अमेरिका के राष्ट्रपति और idris elba ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रोल में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में ट्विस्ट और टर्न्स के साथ एक ग्लोबल साज़िश की परतें खुलती हैं। प्रियंका का किरदार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकालने के मिशन पर निकलता है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल का पूरा डोज़ है, जिसे डायरेक्टर इलिया नैशुलर ने डायरेक्ट किया है।
प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
हाल ही में heads of state Prime Video पर स्ट्रीम हुई है। सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra की परफॉर्मेंस को लेकर जमकर तारीफें हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “Priyanka Chopra ने heads of state में कमाल का काम किया है। ये फिल्म देखना तो बनता है।”
हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ समीक्षकों का मानना है कि फिल्म केवल एक टाइम पास फ्राइडे नाइट वॉच है, जिसमें लॉजिक कम और मनोरंजन ज्यादा है। समीक्षकों ने फिल्म की तुलना बॉलीवुड की मैं हूं ना से की, लेकिन कहा कि heads of state बड़े बजट में बनी, लेकिन स्क्रिप्ट के स्तर पर उतनी मजबूत नहीं है।
कहानी में खामियों पर उठे सवाल
फिल्म में कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं, जो दर्शकों को भ्रमित कर सकती हैं। जैसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की प्लेन क्रैश के बाद वो जीवित हैं, लेकिन दुनिया को इसकी जानकारी नहीं दी जाती। फिल्म इस हिस्से को स्पष्ट रूप से नहीं समझाती, जिससे इसकी कहानी में खामियां नजर आती हैं।
इसके बावजूद John Cena और idris elba की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। दोनों के बीच का मज़ाकिया अंदाज फिल्म में कुछ हल्के-फुल्के पल जरूर लेकर आता है।
यह भी पढें..Kriti Sanon और Dhanush की फिल्म ‘Tere lshk Mein’ की शूटिंग पूरी, जानिए क्या बोलीं Kriti Sanon
heads of state की तकनीकी कमज़ोरियां
फिल्म को बड़े पैमाने पर ग्रीन स्क्रीन पर शूट किया गया है, जो कई सीन्स में साफ नजर आता है। यही वजह है कि कुछ हिस्से बहुत अधिक सेटअप जैसे लगते हैं। Priyanka Chopra का किरदार, जिसने सिटाडेल में भी इसी तरह का एजेंट रोल निभाया था, इस फिल्म में भी वैसा ही नजर आता है।
फिल्म के लेखक वही हैं, जिन्होंने पहले सिटाडेल प्रोजेक्ट पर काम किया था। इस वजह से फिल्म की थीम और स्टाइल में काफी समानताएं दिखती हैं।
कुल मिलाकर heads of state एक ऐसी फिल्म है, जिसे अगर आप बिना ज्यादा दिमाग लगाए देखना चाहते हैं, तो यह विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप कहानी में गहराई, सटीक स्क्रिप्ट और दमदार निर्देशन की उम्मीद रखते हैं, तो ये फिल्म आपको निराश कर सकती है।
फिर भी, Priyanka Chopra के फैंस के लिए heads of state जरूर देखने लायक है, क्योंकि उनका ग्लैमर, स्टाइल और परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है। फिल्म Prime Video पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है।
ट्रेंडिंग में छाया ‘heads of state’
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा, “बॉर्डरलैंड्स रीवॉच कैंसिल कर रहा हूं, अब हेड्स ऑफ स्टेट देखूंगा।” एक अन्य ने कहा, “सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के लिए हेड्स ऑफ स्टेट देखनी ही पड़ेगी।”
चाहे आलोचनाओं का दौर हो या तारीफों की बहार, heads of state लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका की यह फिल्म लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं।
