Google Gemini Student Offer के तहत भारत के छात्रों को मिलेगा फ्री AI प्रो प्लान, पढ़ाई और रिसर्च के लिए 2TB क्लाउड स्टोरेज के साथ एडवांस AI टूल्स।
गूगल ने हाल ही में भारत में पढ़ रहे कॉलेज छात्रों के लिए एक खास तोहफा दिया है। अब भारत के छात्र google gemini student offer के तहत फ्री में गूगल के सबसे प्रीमियम AI प्लान का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने इस योजना के तहत ‘गूगल AI प्रो प्लान’ को एक साल के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया है। इस ऑफर के तहत छात्र गूगल के एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी पढ़ाई को और भी स्मार्ट और आसान बना सकते हैं।
गूगल के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 95 प्रतिशत छात्र जिन्होंने Gemini का इस्तेमाल किया है, वे खुद को पहले से अधिक आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। साथ ही, 75 प्रतिशत भारतीय AI टूल्स को अपनी प्रगति और विकास में सहायक मानते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Google ने अपने इस google gemini student offer की शुरुआत की है।
इस ऑफर के तहत छात्रों को Gemini 2.5 Pro AI मॉडल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो गूगल का अब तक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है। इसके जरिए छात्र न सिर्फ पढ़ाई से जुड़े जटिल सवालों के हल पा सकते हैं, बल्कि रिसर्च, होमवर्क, एग्जाम प्रिपरेशन, नोट्स बनाने और इंटरव्यू की तैयारी के लिए भी इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं।
google gemini student offer के अंतर्गत छात्रों को Deep Research जैसे फीचर्स का एक्सेस मिलेगा, जो किसी भी विषय पर डीप रिसर्च रिपोर्ट तैयार करने में मदद करता है। इसके अलावा NotebookLM में 5 गुना अधिक डेटा स्टोर करने की क्षमता दी गई है, जिससे नोट्स और स्टडी मैटेरियल का बेहतर ऑर्गनाइजेशन संभव होगा।
यह भी पढें..WhatsApp पर ब्लू टिक कैसे मिलता है? जानिए किन लोगों को मिलती है ये खास सुविधा
इस योजना में छात्रों को Gemini Live का भी लाभ मिलेगा, जिससे वे लाइव प्रेजेंटेशन और ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन कर सकते हैं। साथ ही, गूगल के Veo 3 टूल के जरिए टेक्स्ट और इमेज को वीडियो में बदलने की सुविधा दी गई है। इस प्लान में Google Docs, Sheets, Gmail जैसी गूगल की सभी सेवाओं में AI इंटीग्रेशन मिलेगा, ताकि छात्र कहीं भी, कभी भी स्मार्ट तरीके से काम कर सकें।
इतना ही नहीं, इस फ्री प्लान के तहत छात्रों को 2TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा, जो Google Drive, Gmail और Google Photos में उनके डेटा को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त है। वे अपने प्रोजेक्ट्स, मीडिया फाइल्स, और अन्य रिसर्च डॉक्युमेंट्स को आसानी से सेव कर सकेंगे।
इस google gemini student offer का लाभ उठाने के लिए छात्रों को गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता को वेरीफाई कराना होगा। इसके लिए कॉलेज का वैध आईडी प्रूफ, क्लास शेड्यूल या फीस रसीद जैसी डिटेल्स देनी होंगी। अगर डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाते हैं तो आधे घंटे के भीतर सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
ध्यान रहे, यह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक के लिए वैध है। इस तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना अनिवार्य है। google gemini student offer के तहत छात्रों को कोई पेमेंट करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एक वैध पेमेंट मोड ऐड करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढें..15 जुलाई से बदल रही YouTube की कमाई की पॉलिसी, कॉपी किए गए या बार-बार दोहराए गए वीडियो पर नहीं मिलेगी कमाई
गूगल का कहना है कि इस पहल का मकसद छात्रों को AI के ऐसे टूल्स से सशक्त बनाना है, जिनकी मदद से वे अपने करियर और शिक्षा में नए आयाम हासिल कर सकें। आज के दौर में जहां पढ़ाई और प्रतियोगिता का स्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में google gemini student offer छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
भारत में लाखों छात्र पहले ही google gemini student offer के तहत अपनी पढ़ाई के लिए Gemini AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनके न सिर्फ स्किल्स में सुधार हुआ है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। ऐसे में आने वाले समय में इस ऑफर के चलते छात्रों को तकनीक से और बेहतर तरीके से जोड़ना संभव होगा।
google gemini student offer को लेकर शिक्षा जगत में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत में डिजिटल लर्निंग और रिसर्च कल्चर को नई रफ्तार मिलेगी।
