andrew garfield और monica barbaro ने Wimbledon में अपने रिश्ते की पुष्टि कर सबका ध्यान खींचा, दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Important topics
Hollywood के मशहूर अभिनेता andrew garfield एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी नई लव स्टोरी है। ‘The Amazing Spider-Man‘ फेम andrew garfield और ‘FUBAR’ स्टार monica barbaro ने आखिरकार अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। बीते रविवार लंदन में चल रहे Wimbledon Tennis Tournament के दौरान दोनों को साथ देखा गया, जहां उनकी कैमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा।
Wimbledon में रोमांस का तड़का
41 वर्षीय andrew garfield और 34 साल की monica barbaro दोनों ही सफेद रंग के आउटफिट्स में नजर आए, जिससे दोनों ने एक-दूसरे के साथ ‘ट्विनिंग’ की। मोनिका ने खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था, वहीं एंड्रयू ने व्हाइट शर्ट, क्रीम कार्डिगन और ट्राउजर्स में अपने क्लासी अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेडियम में एंट्री की, वहीं अंदर जाते वक्त Paparazzi की Flash lights में उनकी जोड़ी चर्चा का विषय बन गई। मुकाबले के दौरान दोनों को हंसते-बोलते और हल्के-फुल्के रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते देखा गया। एक तस्वीर में andrew garfield monica barbaro के गाल पर किस करते नजर आए, जिसने दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी।
यह भी पढें..jurassic world rebirth review: क्या डाइनोसॉर की दुनिया में नई जान आई है?
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट देखते ही बन रहा है। किसी ने लिखा, “हमें ये कपल बहुत पसंद आया, हॉट लोग एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।” वहीं किसी और ने कहा, “andrew ने इस बार सही फैसला लिया है, monica barbaro बेहद खूबसूरत हैं।”
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि एंड्रयू ने पहली बार अपनी ही उम्र की महिला को डेट करना शुरू किया है। एक यूजर ने लिखा, “फेमस आदमी अपनी उम्र की लड़की को डेट कर रहा है, ये तो चमत्कार है।”
कौन हैं monica barbaro?
monica barbaro इन दिनों हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा बन चुकी हैं। Netflix की मशहूर सीरीज ‘FUBAR’ में वह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने Arnold Schwarzenegger की बेटी ‘Emma’ का किरदार निभाया, जो कहानी में एक CIA एजेंट होती है। monica barbaro की एक्टिंग को इस शो में काफी सराहा गया।
इसके अलावा वह जल्द ही मशहूर डायरेक्टर Luca Guadagino की फिल्म ‘Artificial’ में भी नजर आ सकती हैं, जो OpenAI और उसके CEO Sam Altman की जिंदगी पर आधारित है। खबरों की मानें तो andrew garfield इस फिल्म में Altman का किरदार निभा सकते हैं, वहीं monica barbaro उनकी टीम की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Meera Murati की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में Yura Borisov, Ilya Sutskevar का किरदार निभाएंगे।
monica barbaro इससे पहले ‘Top Gun: Maverick’ और बॉब डिलन की बायोपिक ‘A complete unknown’ में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Crime 101’ है, जिसमें वह Chris Hemsworth और Mark Ruffalo के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है।
एंड्रयू और मोनिका का रिश्ता कब से?
सूत्रों के मुताबिक, andrew garfield और monica barbaro के बीच नजदीकियां इसी साल की शुरुआत में बढ़ीं। फरवरी में दोनों को लंदन के एक थिएटर शो में साथ देखा गया था। इसके बाद मई में monica barbaro ने अकेले ही Met Gala में रेड कार्पेट पर वॉक किया, लेकिन खबरें आईं कि andrew garfield उन्हें होटल में जॉइन करने वाले थे।
अब Wimbledon में दोनों की साथ मौजूदगी और खुलेआम रोमांस ने दोनों के रिश्ते को लेकर सारे कयासों पर विराम लगा दिया है।
क्या कहती हैं monica barbaro?
हाल ही में अपनी Netflix सीरीज ‘FUBAR’ के प्रीमियर के दौरान जब monica barbaro से andrew garfield के साथ फिल्म ‘Artificial’ में काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “अभी कुछ कह नहीं सकती, लेकिन पूरी कास्ट के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।”
andrew garfield का निजी जीवन
andrew garfield अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा से काफी प्राइवेट रहे हैं। 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, “मैं अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कभी बात नहीं करता, ना ही किसी से कंफर्म या डिनाई करता हूं।” इससे पहले वह हॉलीवुड एक्ट्रेस Emma Stone के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे, जो ‘The Amazing Spider-Man’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। हालांकि 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।
इस वक्त andrew अपनी आने वाली फिल्म ‘After the Hunt’ की तैयारियों में जुटे हैं, जो इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। वहीं monica barbaro अपनी अगली क्राइम थ्रिलर ‘Crime 101’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
फिलहाल, andrew garfield और monica barbaro की जोड़ी को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। दोनों का Wimbledon में साथ दिखना इस बात का साफ संकेत है कि हॉलीवुड को एक नया पावर कपल मिल चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाते हैं या नहीं।
(monica barbaro) की खूबसूरती और टैलेंट ने फैंस को दीवाना बना दिया है और andrew garfield के साथ उनकी जोड़ी हॉलीवुड की नई सेंसेशन बन गई है। सभी की नजरें अब (monica barbaro) की आने वाली फिल्मों और उनके रिलेशनशिप पर टिकी हुई हैं। Wimbledon के बाद से ही monica barbaro) इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।
