raja shivaji movie tabu rejected role vidya balan casting story : रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर फिल्म में ‘बडी बेगम’ के किरदार में Vidya Balan के अभिनय की खूब सराहना हो रही है। लेकिन अब इस भूमिका को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो फैंस को हैरान कर सकती है।
दरअसल, इस अहम किरदार के लिए विद्या बालन पहली पसंद नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक Riteish Deshmukh ने सबसे पहले यह रोल मशहूर अभिनेत्री Tabu को ऑफर किया था। तब्बू को ‘बडी बेगम’ का किरदार काफी पसंद भी आया था, लेकिन डेट्स की समस्या के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।
तब्बू के मना करने के बाद मेकर्स ने विद्या बालन से संपर्क किया और उन्होंने बिना देर किए इस भूमिका के लिए हामी भर दी। फिल्म रिलीज के बाद यह साफ हो गया कि उनका यह फैसला बिल्कुल सही था, क्योंकि विद्या ने अपने शानदार अभिनय से इस किरदार को जीवंत कर दिया है।
यह भी पढें.. सनी देओल पर सुनील दर्शन का बड़ा आरोप, बोले- मेरे करियर का ‘काला अध्याय’
बताया जा रहा है कि तब्बू ने सिर्फ ‘राजा शिवाजी’ ही नहीं, बल्कि ‘भूल भुलैया 3’ जैसी बड़ी फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लगा कि उस फिल्म में उनके लिए कुछ नया करने जैसा नहीं था, इसलिए उन्होंने उसे भी मना कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि उस फिल्म में भी बाद में विद्या बालन को कास्ट किया गया।
‘राजा शिवाजी’ में विद्या बालन द्वारा निभाया गया ‘बडी बेगम’ का किरदार काफी प्रभावशाली दिखाया गया है, जो विजापुर सल्तनत की एक मजबूत शख्सियत के रूप में सामने आता है। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढें.. ६ महीने की प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना ने जिम में किया वर्कआउट, 42 की उम्र में बनने वाली हैं मां
raja shivaji movie tabu rejected role vidya balan casting story
फिल्म की सफलता और इसके पीछे की ये अनकही कहानी दर्शाती है कि कभी-कभी कास्टिंग के फैसले बदलने से फिल्म को नया आयाम मिल जाता है। ‘राजा शिवाजी’ इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आई है।
