Archita Phukan Viral Video केस: असम में महिला के खिलाफ अश्लील कंटेंट बनाकर वायरल करने वाला पुराना दोस्त गिरफ्तार

Archita Phukan Viral Video केस में चौंकाने वाला खुलासा, AI के जरिये बनाई गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो, पुराना दोस्त निकला आरोपी।

नई दिल्ली।
‘Archita Phukan Viral Video’ केस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। असम की एक युवती, जो सोशल मीडिया पर ‘Babydoll Archi’ नाम से जानी जाती है, हाल ही में एक बड़े साइबर क्राइम की शिकार हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से महिला की तस्वीरों को मॉर्फ कर अश्लील कंटेंट बनाकर इंटरनेट पर वायरल किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वही युवक है, जो कभी उसका कॉलेजमेट और करीबी था।

इस घटना के बाद ‘Archita Phukan Viral Video’ नाम का कीवर्ड तेजी से ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते सप्ताह असम की रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Archita Phukan के नाम से जुड़े फर्जी अकाउंट से अश्लील और भड़काऊ पोस्ट वायरल हो गए थे। इन पोस्ट्स में उनकी मॉर्फ की गई तस्वीरें थीं, जिनमें उन्हें अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार Kendra Lust के साथ दिखाया गया था। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में यह दावा भी किया गया था कि वह अब एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसके बाद से ‘Archita Phukan Viral Video’ नाम से फर्जी वीडियो और तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल होने लगीं।

जब पीड़िता को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत Dibrugarh पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनका पुराना कॉलेज का साथी Pratim Bora ही है, जो असम के Tinsukia में रहता है और एक मैकेनिकल इंजीनियर है।

यह भी पढें..अर्चिता फुखाम (archita pukham) की वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, Kendra Lust के साथ फोटो से उठे सवाल

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

Dibrugarh के SSP Sizal Agarwal के मुताबिक, पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उस फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डिटेल खंगाली, जहां से ये पोस्ट डाले जा रहे थे। पुलिस को उस अकाउंट के पीछे छिपे मोबाइल नंबर का सुराग मिला, जिसके आधार पर Pratim Bora तक पहुंचना आसान हो गया। पुलिस ने उसके फोन, लैपटॉप जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने Archita Phukan Viral Video के नाम से अश्लील कंटेंट बनाकर न सिर्फ उसे बदनाम किया बल्कि इससे मोटी कमाई भी की। आरोपी ने Linktree पर एक सब्सक्रिप्शन आधारित वेबसाइट बनाई थी, जहां से यूजर्स को अश्लील कंटेंट दिखाने के एवज में पैसे वसूले जाते थे। पुलिस के मुताबिक, अब तक वह इस काम से करीब 10 लाख रुपये कमा चुका था।

पर्सनल रंजिश थी वजह

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच पहले निजी संबंध रहे थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद Pratim Bora ने बदला लेने की नीयत से इस हरकत को अंजाम दिया। उसने पीड़िता के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी तस्वीरें उठाई और AI टूल्स के जरिये उन्हें अश्लील तरीके से मॉर्फ किया।

ASP Agarwal ने बताया, “आरोपी ने यह सब पहले बदले की भावना से शुरू किया था, लेकिन जब उसे इससे कमाई होने लगी तो वह लगातार ऐसे फर्जी कंटेंट बनाता रहा।” पुलिस ने उसे भारत के Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) के तहत महिला की गरिमा भंग करने, यौन उत्पीड़न, धमकी, बदनामी और अश्लील सामग्री के निर्माण जैसे संगीन धाराओं में गिरफ्तार किया है। साथ ही, साइबर क्राइम के अंतर्गत आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ने की तैयारी है।

सोशल मीडिया पर Archita Phukan Viral Video का हंगामा

इस पूरे प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर ‘Archita Phukan Viral Video’ नाम से सैकड़ों फर्जी पोस्ट, फोटो और वीडियो फैल चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन फर्जी कंटेंट को हटाने की अपील कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस फर्जी अकाउंट पर उनके नाम से पोस्ट किए गए अश्लील कंटेंट को लाखों लोग देख चुके हैं और इससे उनकी प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है।

यह भी पढें..इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे Fooni Fun viral videos के पीछे की सच्चाई, जानिए कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

पुलिस की अगली कार्रवाई

Dibrugarh पुलिस ने कहा है कि आरोपी Pratim Bora को फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस पूरे ‘Archita Phukan Viral Video’ रैकेट में कोई और तो शामिल नहीं।

AI तकनीक का गलत इस्तेमाल किस तरह किसी की जिंदगी को तबाह कर सकता है, यह ‘Archita Phukan Viral Video’ केस से साफ हो चुका है। एक छोटी सी निजी दुश्मनी ने एक महिला की इज्जत और मानसिक शांति को उड़ा कर रख दिया।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *