nora fatehi sarke chunar song controversy fees : बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस Nora Fatehi एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका डांस नहीं बल्कि एक विवाद है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना ‘सरके चुनर’ सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना कर रहा है। यह गाना आगामी फिल्म ‘केडी द डेविल’ का हिस्सा है, और रिलीज होते ही इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने इस गाने के बोल और कोरियोग्राफी को लेकर आपत्ति जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है, जिसके चलते इस गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठ रही है। यही वजह है कि यह गाना अब मनोरंजन से ज्यादा विवाद का विषय बन चुका है।
इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि Nora Fatehi खुद भी इस स्थिति से खुश नहीं हैं। उन्होंने सामने आकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। Nora Fatehi के अनुसार, यह गाना उन्होंने मूल रूप से कन्नड़ भाषा में शूट किया था। लेकिन बाद में निर्माताओं ने बिना उनकी जानकारी और अनुमति के इसका हिंदी संस्करण तैयार कर दिया, जो उन्हें सही नहीं लगा। उनका कहना है कि गाने का अनुवाद गलत तरीके से किया गया है, जिससे पूरी प्रस्तुति की भावना बदल गई।
विवाद के साथ-साथ Nora Fatehi की फीस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इंडस्ट्री में उन्हें सबसे लोकप्रिय और हाई-प्रोफाइल आइटम डांसर्स में गिना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nora Fatehi एक गाने के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये तक का मानधन लेती हैं। यही कारण है कि उनके हर प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा रहती है।
यह भी पढें .. धुरंधर 2 के सीन पर मचा विवाद, आर. माधवन ने वीडियो जारी कर दी सफाई
nora fatehi sarke chunar song controversy fees
इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि फिल्मों में गानों की प्रस्तुति और भाषा के चयन में कितनी सावधानी बरती जानी चाहिए। वहीं, Nora Fatehi के फैंस अब इस पूरे मामले में उनके समर्थन में भी सामने आ रहे हैं। फिलहाल, ‘सरके चुनर’ गाना विवादों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढें.. isha rikhi ईशा रिखी कौन हैं? रैपर बादशाह संग की शादी!
