Housefull 5 box office collection : ईद के मौके पर मिला बढ़ावा, दो क्लायमॅक्स के बावजूद दर्शकों का मिला मिला-जुला प्रतिसाद

Housefull 5 box office collection : ईद की छुट्टी और भारी स्टारकास्ट के दम पर ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है। दो अलग-अलग क्लायमेक्स वाली इस अनोखी फिल्म ने दो दिनों में ₹29.25 करोड़ की कमाई कर सबका ध्यान खींचा है। कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री के इस मेल ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया है।

बॉलीवुड की सबसे पॉप्युलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल’ की पाचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, फिर भी इसके पहले दिन की कमाई ने निर्माता-निर्देशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

Housefull 5 box office collection  के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को ₹24 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की। शनिवार को, जो कि ईद का दिन भी था, दोपहर तक फिल्म ने ₹5.25 करोड़ और जोड़ लिए। इस तरह दो दिन की कुल कमाई ₹29.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

कॉमेडी में मर्डर मिस्ट्री का तड़का

‘हाउसफुल 5’ ने इस बार केवल हंसी और ड्रामा तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री भी जोड़ी गई है, जो कि इस फ्रेंचाइजी में पहली बार देखा गया है। फिल्म की खास बात ये है कि इसके दो वर्ज़न रिलीज़ किए गए हैं—हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, जिनका क्लायमॅक्स अलग-अलग है। यह प्रयोग भारतीय सिनेमा में एक नयी कोशिश मानी जा रही है, जहां एक ही फिल्म को दो अलग अंदाज़ में पेश किया गया।

फिल्म में दिखाया गया है कि रंजीत (अभिनेता रंजीत द्वारा निभाया गया किरदार) की 100वीं वर्षगांठ से पहले रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है। इसके बाद उसकी संपत्ति का वारिस बनने के लिए तीन किरदार—जलाबुद्दीन (रितेश देशमुख), जलभूषण (अभिषेक बच्चन) और जुलियस (अक्षय कुमार) सामने आते हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि ये तीनों असली जॉली नहीं हैं। आख़िर में बॉबी देओल की एंट्री होती है, जो असली जॉली निकलते हैं और सबको चौंका देते हैं।

यह भी पढें ..housefull 5A और 5B में क्या है फर्क? अक्षय कुमार की फिल्म के दो अलग अंत और कौनसा देखना होगा बेहतर?

Housefull 5 box office collection में ईद का असर

ईद के मौके पर लोगों की छुट्टी और वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला है। हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो शनिवार की शाम और रविवार को भी अच्छी भीड़ जुटने की उम्मीद है। टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी और वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी भी फिल्म की कमाई में इजाफा कर सकते हैं।

शनिवार दोपहर तक के Housefull 5 box office collection  के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने ₹5.25 करोड़ कमाए हैं, जिससे कुल कलेक्शन ₹29.25 करोड़ हो गया है। रविवार को भी बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे आंकड़े 40 करोड़ पार कर सकते हैं।

दक्षिण भारत में ‘ठग लाइफ’ से प्रतिस्पर्धा

हालांकि हिंदी बेल्ट में ‘हाउसफुल 5’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दक्षिण भारत में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ से उसे टक्कर मिल रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दो दिनों में ₹23 करोड़ की कमाई कर ली है, खासकर तमिल वर्ज़न ने ज़्यादा दर्शक खींचे हैं। इसके बावजूद, Housefull 5 box office collection में स्थिरता दिखाई दे रही है।

समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया

फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां एक ओर कुछ दर्शकों ने इसे एक ‘हंसी का तूफान’ बताया है, वहीं कुछ का कहना है कि दो क्लायमॅक्स वाली यह फिल्म जरूरत से ज़्यादा उलझी हुई है। कई लोगों को लगा कि मेकर्स खुद तय नहीं कर पाए कि फिल्म का अंत कैसे होना चाहिए, इसलिए उन्होंने दोनों क्लायमॅक्स को ही रिलीज़ कर दिया।

भारी स्टारकास्ट बनी आकर्षण का केंद्र

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, फर्दीन खान, चित्रांगदा सिंह जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट किसी भी दर्शक को खींचने के लिए काफी है और यही बात हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मजबूत बनाए हुए है।

यह भी पढें..“हम ही हैं अपना घर और अपनी रौशनी”: Hina Khan and Rocky Jaiswal रचाई शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

दर्शकों में जिज्ञासा बनी हुई है

दो अलग-अलग क्लायमॅक्स और बड़ी स्टारकास्ट के चलते दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में Housefull 5 box office collection और ऊंचाई पर जा सकता है।

विशेषज्ञों की मानें तो अगर रविवार और सोमवार की कमाई भी अच्छी रही तो फिल्म पहले हफ्ते के अंत तक ₹60-70 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि दर्शक दो क्लायमॅक्स को एक एक्सपीरियंस मानते हैं या एक उलझन।

‘हाउसफुल 5’ ने मनोरंजन, रहस्य और सितारों का ऐसा तड़का परोसा है जो दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल हो रहा है। Housefull 5 box office collection अभी भी ग्रोथ के संकेत दे रहा है और अगर यही रफ्तार रही, तो यह फिल्म इस साल की सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है।

₹24 Cr ओपनिंग डे कलेक्शन
₹5.25 Cr शनिवार दोपहर तक
कुल ₹29.25 Cr

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *