हास्य और रहस्य का धमाकेदार मिश्रण लेकर आ रही है ‘housefull 5’, अक्षय, अभिषेक और रितेश की तिकड़ी फिर मचाएगी बवाल!
Important topics
बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं कड़ी ‘housefull 5’ का ट्रेलर हाल ही में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च हुआ और इसने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी। इस बार हंसी के तड़के के साथ रहस्य और थ्रिल का ऐसा संगम है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। ‘housefull 5’ न केवल अपने विशाल स्टारकास्ट के लिए चर्चा में है, बल्कि इस बार की कहानी और ट्विस्ट्स भी दर्शकों को हैरान करने वाले हैं।
ट्रेलर की शुरुआत एक आलीशान क्रूज़ शिप पर होती है, जहां तीन ‘जॉली’—अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख—एक बड़ी विरासत के दावेदार हैं। तीनों अलग-अलग ‘जॉली नंबर 1, 2 और 3’ बनकर सामने आते हैं, लेकिन जश्न की रात एक खौफनाक मोड़ ले लेती है जब सुबह उन्हें एक हत्या के आरोप में जेल में आंखें खुलती हैं। हत्या किसने की? यही सस्पेंस ‘housefull 5’ की कहानी का मुख्य हिस्सा है। जांच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं संजय दत्त और जैकी श्रॉफ, जो पुलिस अधिकारियों की भूमिका में हैं।
यह भी पढें..tripti dimri बनीं Prabhas की नई हीरोइन, Spirit में दीपिका पादुकोण की जगह पाई बड़ी भूमिका
दो अलग-अलग क्लाइमैक्स वाली पहली फिल्म बनेगी ‘housefull 5’
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक चौंकाने वाला खुलासा किया—‘housefull 5’ में दो नहीं, बल्कि कई अलग-अलग एंडिंग्स होंगी। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से उनके मन में एक थ्रिलर बनाने का विचार चल रहा था, जिसमें हर बार अलग कातिल हो। “अगर आप गेयटी गैलेक्सी में फिल्म देखेंगे तो एक अंत मिलेगा, पीवीआर के किसी और स्क्रीन पर दूसरा। यह पूरी दुनिया में पहली बार हो रहा है,” नाडियाडवाला ने बताया।
यह अनोखा प्रयोग ‘housefull 5’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अलग मुकाम पर ले जाएगा। उन्होंने फिल्म की कहानी और पटकथा खुद लिखी है और इसे पूरा करने में वर्षों लगे। हर शो में अलग रहस्य, अलग कातिल और अलग निष्कर्ष—यह विचार ही दर्शकों के लिए एक नई सिनेमाई अनुभूति बनेगा।
अक्षय कुमार की मजेदार बातों ने दिल जीत लिया
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्होंने ‘housefull 5’ के लिए कितनी फीस ली, तो उनका चुटीला जवाब सुनकर हर कोई हंस पड़ा। उन्होंने कहा, “अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो तुझे क्यों बताऊं? तू हमारा भतीजा लगता है?” फिर मजाक में जोड़ते हुए बोले, “पैसे लिए, बहुत अच्छे खासे लिए। फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट में बनी। बहुत मजा आया। आज खुशी का दिन है, तू रेड डालने आया है क्या?”
पुराने सितारों की वापसी और नए चेहरों की एंट्री
‘housefull 5’ में न केवल अक्षय, रितेश और अभिषेक की तिकड़ी नजर आएगी, बल्कि संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फर्दीन खान, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर जैसे कई सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री नरगिस फाखरी, जो लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं, ने बताया कि कैसे पीवीआर जुहू के लिफ्ट में साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात के बाद उन्हें फिल्म में मौका मिला।
इवेंट में फर्दीन खान ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना मेरे लिए बहुत खास है। ‘housefull 5’ जैसी सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना एक सपने जैसा है।”
यह भी पढें..khan sir ने रचाई चुपचाप शादी, फैंस के लिए किया खास ऐलान
जैकी श्रॉफ ने अक्षय को बताया ‘सबसे बड़ा जोकर’
जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया कि सेट पर सबसे बड़ा प्रैंकस्टर कौन था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “इतने बड़े-बड़े जोकर हैं भाई, मगर सबसे बड़ा जोकर है सफेद सूट में जो खड़ा है (अक्षय कुमार)। उसके सामने कोई कुछ कह सकता है क्या? एक नंबर का बदमाश है… खड़े-खड़े कब शर्ट निकाल देता है, पता ही नहीं चलता।”
6 जून को रिलीज होगी ‘housefull 5’
निर्देशक तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया के बाद यह साफ है कि ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने जा रही है। अपने शानदार हास्य, रहस्य से भरपूर कहानी और विशाल कलाकारों की टोली के साथ, यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिल का बेहतरीन संगम पेश करने वाली है।
साफ है कि ‘housefull 5’ सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे अनोखी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। इसका एक्सपेरिमेंटल अंदाज, जबर्दस्त ह्यूमर और मल्टी-क्लाइमैक्स दर्शकों के लिए एक नई सिनेमाई यात्रा साबित होगी।
