swati rajput pregnancy good news : टीवी इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी सामने आई है, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब अभिनेत्री स्वाती राजपूत ने भी अपने जीवन के इस खास पल को दुनिया के साथ साझा किया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।
‘पटियाला बेब्स’ जैसी चर्चित सीरियल में नजर आ चुकीं स्वाती राजपूत ने अपने पति सौरभ गोयल के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही है। खास बात यह है कि इन फोटोज में सौरभ प्यार से स्वाती के बेबी बंप को छूते हुए नजर आ रहे हैं, जो इस पल को और भी भावुक बना देता है।
स्वाती ने अपने पोस्ट के साथ लिखा कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी। हर कोई इस कपल के लिए खुश नजर आ रहा है और उनके आने वाले नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो स्वाती और सौरभ की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साल 2023 में शादी कर ली थी। अब शादी के तीन साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
स्वाती राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो ‘तुम देना साथ मेरा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘एजेंट राघव’ और ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया और अपनी पहचान बनाई। वहीं सौरभ गोयल भी लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं।
हे पण वाचा.. कर्नाटक रिसेप्शन में छाया रश्मिका-विजय का ट्रेडिशनल और रेट्रो अंदाज़
swati rajput pregnancy good news
फिलहाल, स्वाती और सौरभ अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके फैंस भी इस खुशखबरी से काफी खुश हैं और आने वाले दिनों में इस कपल के घर गूंजने वाली किलकारियों का इंतजार कर रहे हैं।
हे पण वाचा .. 25 साल बाद साथ काम करने पर तब्बू का मजेदार खुलासा
