लाल साड़ी में श्वेता तिवारी का दिल जीत लेने वाला अंदाज, 45 की उम्र में भी दिखीं बेहद खूबसूरत

Shweta Tiwari Traditional Look Red Saree : टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने शानदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी शो या सीरियल को लेकर नहीं, बल्कि उनके हाल ही में सामने आए खूबसूरत फोटोशूट की वजह से हो रही है। श्वेता तिवारी लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्वेता तिवारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लाल रंग की साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका लुक बेहद आकर्षक और पारंपरिक दिखाई दे रहा है। इस फोटोशूट में उन्होंने गहरे लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी है, जो उनकी खूबसूरती को और भी निखार रही है। इसके साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें गले का मोतियों का हार और बड़े-बड़े झुमके खास तौर पर ध्यान खींच रहे हैं। माथे पर सजी बिंदी और सादगी भरा मेकअप उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना रहा है।

श्वेता तिवारी का लाल साड़ी में उनका यह रूप देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी खूबसूरती और निखरती जा रही है। खास बात यह है कि 45 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी का फिटनेस लेवल और ग्लो किसी युवा अभिनेत्री से कम नहीं लगता।

अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाने वाली श्वेता तिवारी आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी स्टाइल और ग्रेस भी लोगों को काफी प्रभावित करती है। यही वजह है कि उनके हर नए लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करता है।

यह भी पढें.. पचास की उम्र में भी मलायका अरोड़ा का फिटनेस जलवा, घर में किया खास योग सेशन

Shweta Tiwari Traditional Look Red Saree

इस बार भी श्वेता तिवारी लाल साड़ी ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। उनके इस पारंपरिक अवतार ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस उनकी तस्वीरों को लगातार शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढें.. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए रितेश देशमुख, बोले- स्क्रीन पर जादू कर दिया

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *