ramya spandana criticizes dhurandhar 2 review : बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में राम्या स्पंदना ने धुरंधर 2 की आलोचना का मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। अभिनेत्री रम्या स्पंदना ने इस फिल्म को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
रम्या स्पंदना ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को बेहद निराशाजनक बताया। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी दिलचस्प हो सकती थी, लेकिन उसे जिस तरह पेश किया गया है, वह दर्शकों को बांधने में पूरी तरह नाकाम रहती है। उन्होंने फिल्म की तुलना एक ऐसे लंबे और उबाऊ किताब से की, जिसे पढ़ते-पढ़ते दर्शक थक जाते हैं और आखिर में समझ ही नहीं आता कि क्या चल रहा है।
राम्या स्पंदना ने धुरंधर 2 की आलोचना के अपने पोस्ट में उन्होंने साफ तौर पर लोगों को सलाह दी कि अगर कोई यह फिल्म देखने का सोच रहा है, तो वह सिनेमाघर में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करे। उनके अनुसार, यह फिल्म अगर देखनी ही है तो ओटीटी पर देखना बेहतर रहेगा, क्योंकि वहां से इसे बीच में बंद करने का विकल्प होता है।
फिल्म के तकनीकी पक्ष पर भी रम्या ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्देशन, संवाद, बैकग्राउंड म्यूजिक और अभिनय—सब कुछ औसत से भी नीचे महसूस होता है। खासतौर पर उन्होंने रणवीर सिंह के अभिनय पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि पूरे फिल्म में उन्हें रणवीर का अभिनय कम और उनका हेयरस्टाइल ज्यादा नजर आया, यहां तक कि उन्होंने मजाक में कहा कि उनके बालों को सहायक किरदार का अवॉर्ड मिलना चाहिए।
फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक हिंसा के स्तर पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उनके अनुसार, फिल्म में हर चीज को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया है, जिससे कहानी के बजाय हिंसा पर ज्यादा जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई सीन इतने अतार्किक हैं कि डर या असर होने के बजाय हंसी आ जाती है।
अपने पोस्ट के अंत में रम्या ने रणवीर सिंह को सलाह देते हुए कहा कि वह इससे बेहतर अभिनेता हैं और उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। वहीं निर्देशक आदित्य धर को उन्होंने यह कहकर निशाना बनाया कि अब समय आ गया है कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले पुराने ढर्रे के राष्ट्रवाद और प्रोपेगेंडा से आगे बढ़ा जाए।
यह भी पढें.. ‘धुरंधर 2’ के बाद राज अर्जुन हुए भावुक, बेटी को बताया अपनी ताकत
ramya spandana criticizes dhurandhar 2 review
Just watched Dhurandhar 2 and wow! what a masterclass in how to turn something promising into an endurance test.
— Ramya/Divya Spandana (@divyaspandana) March 20, 2026
It’s like reading a textbook of the most boring subject with never-ending chapters and at some point, your brain just gives up and starts laughing out of sheer despair…
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां ramya spandana criticizes dhurandhar 2 को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म को पसंद भी कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार कमाई यह संकेत देती है कि फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।
यह भी पढें.. पुणे में बप्पा के दरबार पहुंचीं मृणाल ठाकूर, सादगी भरे अंदाज में किए दर्शन; वायरल हुईं तस्वीरें
