Tesla India Cars ने भारत में रखी दमदार एंट्री, मॉडल Y के दाम, EMI और डिटेल्स जानिए

Tesla India Cars ने भारत में अपनी शानदार एंट्री की है। कंपनी ने Model Y SUV को दिल्ली और मुंबई में लॉन्च कर ग्राहकों के बीच हलचल मचा दी है। कीमत, EMI और बुकिंग डिटेल्स जानिए।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में एक बड़ा मोड़ आया है क्योंकि दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla India Cars ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी आधिकारिक एंट्री कर ली है। टेस्ला ने मुंबई के BKC एरिया में अपनी पहिली डीलरशिप का उद्घाटन किया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी अब भारत में लंबी पारी खेलने के लिए तैयार है।

फिलहाल, Tesla India Cars ने भारतीय ग्राहकों के लिए Model Y SUV को लॉन्च किया है। इस मॉडल की टक्कर सीधे तौर पर BMW iX1 और BYD Sealion 7 जैसी गाड़ियों से मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल Model Y को सिर्फ दो ही शहरों – दिल्ली और मुंबई में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

दिल्ली और मुंबई में कीमतों का अंतर

यदि आप दिल्ली में Tesla Model Y खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत 61 लाख रुपये के करीब है, जबकि मुंबई में यही मॉडल कुछ हजार रुपये महंगा है। उदाहरण के तौर पर Stealth Grey वेरिएंट की कीमत दिल्ली में ₹61,06,690 है जबकि मुंबई में यह ₹61,07,190 तक जाती है। इसी तरह अन्य रंगों में भी मामूली अंतर देखने को मिलता है।

Tesla India Cars ने अपने ग्राहकों को दो वेरिएंट्स में Model Y उपलब्ध कराया है – RWD (Rear-Wheel Drive) और Long Range RWD। दोनों वेरिएंट्स के बीच कीमतों में लगभग 8-10 लाख रुपये का अंतर है।

Model दिल्ली ऑन-रोड मुंबई ऑन-रोड

Tesla Model Y Price (Delhi On-Road)
Model दिल्ली ऑन-रोड
Model Y RWD ₹61,06,690 से
Model Y Long Range RWD ₹69,14,690 से

यह भी पढें..2025 tata altroz facelift लॉन्च – दमदार लुक और फीचर्स, कीमत ₹6.89 लाख से शुरू!”<br>

EMI और डाउन पेमेंट का पूरा गणित

अगर आप Tesla Model Y को लोन पर लेने का विचार कर रहे हैं, तो RWD वेरिएंट के लिए आपकी हर महीने की EMI लगभग ₹1,14,088 तक बैठेगी। वहीं, Long Range वेरिएंट के लिए EMI बढ़कर ₹1,29,184 तक पहुंचती है। यह कैलकुलेशन ₹6,10,669 डाउन पेमेंट और 60 महीनों की लोन अवधि के साथ 9% ब्याज दर के आधार पर किया गया है।

बुकिंग के लिए Tesla India Cars ने ₹22,220 की टोकन अमाउंट निर्धारित की है।

कलर ऑप्शन्स और इंटीरियर थीम


Tesla India Cars ने Model Y को कुल 6 रंगों में उतारा है — Stealth Grey, Pearl White Multi-Coat, Diamond Black, Glacier Blue, Quicksilver और Ultra Red। इन रंगों में कुछ ऑप्शन्स प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं और इनकी कीमत थोड़ी अधिक है।

इसके अलावा इंटीरियर की बात करें तो Model Y में स्टैंडर्ड ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। यदि कोई ग्राहक ब्लैक एंड व्हाइट इंटीरियर थीम चाहता है तो इसके लिए ₹95,000 अतिरिक्त चुकाने होंगे।

इंपोर्ट और उपलब्धता

फिलहाल Tesla India Cars अपनी Model Y को सीधे शंघाई स्थित प्लांट से इंपोर्ट कर रही है। कंपनी का फोकस शुरुआती चरण में सिर्फ दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े बाजारों पर रहेगा। भविष्य में अन्य महानगरों और राज्यों में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है।

दिलचस्प बात यह भी है कि दिल्ली में Model Y मुंबई के मुकाबले थोड़ी सस्ती है, जिससे यह समझ आता है कि राज्यवार टैक्सेशन और रजिस्ट्रेशन शुल्क कार के फाइनल दाम में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढें..ola electric की Roadster X की डिलीवरी शुरू, पहले 5,000 ग्राहकों को मिल रहे खास ऑफर्स

टेस्ला की भारत में भविष्य की रणनीति

Tesla India Cars की यह शुरुआत संकेत देती है कि कंपनी अब भारत जैसे उभरते EV मार्केट में लंबे समय के लिए आ रही है। कंपनी के इस कदम से न केवल प्रीमियम EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि ग्राहकों के पास हाई-टेक, सस्टेनेबल और लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के और भी विकल्प होंगे।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि Tesla के आने से भारतीय EV बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अन्य ब्रांड्स को भी अपने प्रोडक्ट्स और प्राइसिंग रणनीतियों में बदलाव लाना पड़ सकता है।

Tesla India Cars की शुरुआत भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नया अध्याय खोल रही है। Model Y जैसी प्रीमियम SUV, जो बेहतरीन रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ आती है, निश्चित रूप से उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनेगी, जो लग्जरी के साथ ग्रीन मोबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *