गायक rahul fazilpuria पर गुरुग्राम में फायरिंग, बाल-बाल बचे, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा गायक rahul fazilpuria पर गुरुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि वह सुरक्षित बच निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

हरियाणा के चर्चित गायक rahul fazilpuria पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी, लेकिन गनीमत रही कि rahul fazilpuria इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित बच गए। घटना गुरुग्राम के एसपीआर रोड (साउदर्न पेरिफेरल रोड) पर सोमवार को उस वक्त हुई जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए और इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि rahul fazilpuria उस वक्त अपनी कार में सवार थे जब यह हमला हुआ। प्राथमिक जांच में इसे एक सुनियोजित हमला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है। हमले के बाद न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने राहत जताई कि उनका पसंदीदा सिंगर सही सलामत है और पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें..kapil sharma cafe पर फायरिंग: कनाडा में खुले नए रेस्टोरेंट को लेकर मचा बवाल, आतंकी ने ली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि rahul fazilpuria हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं, इसी के नाम से उन्होंने अपना मंचीय नाम रखा। साल 2014 में रिलीज हुए उनके गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल’ से उन्हें देशभर में पहचान मिली थी। बाद में यह गाना बॉलीवुड फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में भी शामिल किया गया, जिसने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

rahul fazilpuria के दूसरे हिट गानों में ‘जिमी चू’, ‘पार्टी’ और ‘मिलियनेयर’ शामिल हैं। उनके गानों में देसी बीट्स और लग्जरी लाइफस्टाइल का तड़का देखने को मिलता है। गाड़ियों, ब्रांडेड फैशन और स्टाइलिश लाइफ को लेकर भी वे सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हालांकि, हाल के वर्षों में rahul fazilpuria का नाम विवादों में भी रहा है। 2023 में एक पार्टी में सांप का ज़हर इस्तेमाल करने के मामले में उनका नाम सामने आया था। उस केस में पूछताछ के दौरान यूट्यूबर एल्विश यादव ने पुलिस को बताया था कि सांपों की व्यवस्था राहुल फाजिलपुरिया ने ही करवाई थी। एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया के बीच करीबी संबंध माने जाते हैं।

इसके अलावा, rahul fazilpuria ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा।

इस हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें..Archita Phukan Viral Video केस: असम में महिला के खिलाफ अश्लील कंटेंट बनाकर वायरल करने वाला पुराना दोस्त गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने टाटा पंच गाड़ी से आकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के वक्त फाजिलपुरिया ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी को वहां से निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का हिस्सा हो सकता है या फिर हाल के विवादों से जुड़ा हो सकता है, फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।

फैंस का कहना है कि rahul fazilpuria पर इस तरह का हमला बेहद चिंता का विषय है और ऐसे कलाकारों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *