बैडमिंटन क्वीन jwala gutta और एक्टर vishnu vishal की जिंदगी में नन्हीं परी मीरा की एंट्री ने खुशियों की बहार ला दी है। खास बात ये कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट aamir khan ने खुद इस नन्हीं राजकुमारी का नाम रखा, जिसने इस यादगार लम्हे को और भी खास बना दिया।
Important topics
दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता विष्णु विशाल (vishnu vishal)और उनकी पत्नी, दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा(jwala gutta), हाल ही में माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी के बाद अब कपल ने अपनी नवजात बेटी का नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। खास बात ये रही कि इस नामकरण समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार aamir khan ने न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि खुद बच्ची का नाम भी रखा।
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी का नाम ‘मीरा’ रखा है। यह नाम खुद आमिर खान ने सुझाया, जो कपल के बेहद करीबी माने जाते हैं। बता दें, इस समारोह का आयोजन हैदराबाद में बड़े ही पारिवारिक माहौल में किया गया, जिसमें दोनों के रिश्तेदार और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। आमिर खान का इस समारोह में शामिल होना और बेटी के नामकरण में भाग लेना कपल के लिए बेहद खास लम्हा था।
इमोशनल पोस्ट में छलका jwala gutta का प्यार
jwala gutta ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर आमिर खान के प्रति आभार जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “हमारी मीरा! इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था। आमिर, तुम्हारे बिना यह सफर संभव नहीं था। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। सुंदर और अर्थपूर्ण नाम देने के लिए दिल से धन्यवाद।”
ज्वाला गुट्टा, जो भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मां बनने की खुशी को दुनियाभर के फैन्स के साथ साझा किया। aamir khan द्वारा चुना गया ‘मीरा‘ नाम प्यार और शांति का प्रतीक माना जा रहा है।
vishnu vishal ने भी जताया कृतज्ञता
इस मौके पर vishnu vishal ने भी आमिर खान का शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारी मीरा का परिचय कराते हुए गर्व हो रहा है। आमिर सर, हैदराबाद आकर हमारी बेटी का नाम रखने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। मीरा नाम प्यार और शांति का प्रतीक है। आपके साथ इस यात्रा का अनुभव जादुई रहा।”
यह भी पढें..रणवीर सिंह की ‘dhurandhar’ में दिखेंगी sara arjun, जानिए भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस की कहानी
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की प्रेम कहानी
jwala gutta और vishnu vishal ने करीब दो साल तक डेटिंग करने के बाद अप्रैल 2021 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी भी हैदराबाद में एक निजी समारोह में संपन्न हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब इस कपल की जिंदगी में बेटी मीरा के आने से खुशियों का माहौल है।
यह jwala gutta की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी, जो 2011 में टूट गई। वहीं विष्णु विशाल की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने 2010 में राजिनी नटराज से विवाह किया था, लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया।
aamir khan और vishnu vishal की दोस्ती
आमिर खान और विष्णु विशाल की दोस्ती कोई नई बात नहीं है। दोनों पिछले दो वर्षों से अच्छे मित्र हैं। 2023 में चेन्नई में आई बाढ़ के दौरान दोनों को नाव से रेस्क्यू किया गया था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। इतना ही नहीं, जनवरी 2024 में आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में भी ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल शामिल हुए थे।
aamir khan अपनी निजी जिंदगी को लेकर आमतौर पर कम ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल के परिवार के लिए उन्होंने हैदराबाद की यात्रा की और बेटी का नामकरण कर एक यादगार पल बना दिया।
वर्क फ्रंट पर दोनों सितारे
अगर बात करें प्रोफेशनल लाइफ की, तो vishnu vishal जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘Oh Anton baby’ में नजर आने वाले हैं, जो 11 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘Irandu Vanam’, ‘Mohandas’ और ‘Aryan’ जैसी फिल्में भी हैं।
वहीं, aamir khan इन दिनों अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ की तैयारी में जुटे हैं। इसके अलावा वह रजनीकांत के साथ ‘कुली’ में भी नजर आने वाले हैं, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही वह लोकेश कनागराज की अपकमिंग थ्रिलर में ‘दाहा’ नामक ग्रे-शेड किरदार निभाएंगे।
यह भी पढें..priyamani की good wife हुई ओटीटी पर रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये तमिल कोर्टरूम ड्रामा
ज्वाला गुट्टा की नई पारी
मां बनने के बाद jwala gutta की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। बैडमिंटन कोर्ट पर अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाली ज्वाला गुट्टा अब अपने परिवार के साथ नई खुशियों में व्यस्त हैं। मीरा के आगमन ने उनकी जिंदगी को नई ऊर्जा दी है। सोशल मीडिया पर ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस खूबसूरत पल ने आमिर खान और ज्वाला गुट्टा के रिश्ते को भी और मजबूत कर दिया है। आमिर ने जिस प्यार और आत्मीयता से ज्वाला गुट्टा की बेटी मीरा का नामकरण किया, उसने सभी का दिल जीत लिया।
jwala gutta और vishnu vishal की बेटी मीरा के नामकरण समारोह में aamir khan की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। फैन्स को भी इस कपल और नन्हीं मीरा की झलकियां देखने को मिलीं। ज्वाला गुट्टा का यह नया सफर उनके जीवन में नई उमंगें लेकर आया है। सभी को अब इस छोटे से परिवार की आगे की खुशियों का इंतजार है।
