रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘dhurandhar’ में भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकीं sara arjun नजर आएंगी। कभी विक्रम की बेटी और ऐश्वर्या राय की यंग वर्जन बनकर दिल जीतने वाली सारा, अब रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।
Important topics
बॉलीवुड के सुपरस्टार Ranveer Singh की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘dhurandhar’ का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर एक नया चेहरा भी सुर्खियों में आ गया — sara arjun।
जी हां, वही sara arjun, जो कभी भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट मानी जाती थीं, अब ‘dhurandhar’ में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली हैं। सिर्फ 20 साल की उम्र में सारा अर्जुन ने अपने करियर की एक नई शुरुआत की है, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है।
कौन हैं सारा अर्जुन?
साल 2005 में जन्मी sara arjun मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा की एक्टिंग की शुरुआत बहुत कम उम्र में ही हो गई थी। जब वह सिर्फ डेढ़ साल की थीं, तब उन्हें एक मॉल में देखकर ऐड फिल्म के लिए चुना गया। इसके बाद सारा ने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 2011 की तमिल फिल्म ‘देइवा तिरुमगल’ से मिली, जिसमें उन्होंने साउथ सुपरस्टार विक्रम की बेटी का किरदार निभाया था।
इसके बाद sara arjun ने ‘एक थी डायन’, ‘सांड की आंख’, ‘जज्बा’, ‘साइवं’ जैसी फिल्मों में काम करके बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी मजबूत पहचान बनाई। सारा की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में बराबर सक्रिय रही हैं।
यह भी पढें..रणवीर सिंह की फिल्म dhurandhar का टीज़र रिलीज़, फैंस ने कहा- ‘ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा’
सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट बनी थीं sara arjun
साल 2022 में सारा अर्जुन ने मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर पीरियड ड्रामा ‘पोन्नियन सेलवन’ में काम किया, जिसने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म में सारा ने ऐश्वर्या राय के किरदार नंदिनी का यंग वर्जन निभाया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिलीं।
इसी फिल्म की सफलता के बाद यह रिपोर्ट सामने आई कि sara arjun की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिसके चलते वह भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस बन गईं। हालांकि, अब उनके 18 साल पूरे हो जाने के बाद यह खिताब रिवा अरोड़ा के पास चला गया है, लेकिन सारा अर्जुन की लोकप्रियता और प्रतिभा में कोई कमी नहीं आई है।
‘dhurandhar’ से सारा अर्जुन का लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू
‘dhurandhar’ में sara arjun को रणवीर सिंह के अपोजिट मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि यह फिल्म एक मेल-डॉमिनेटेड स्टोरी कही जा रही है, लेकिन सारा का किरदार फिल्म में अहम ट्विस्ट लेकर आता है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत के सुपर स्पाई और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल के जीवन और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे रियल इवेंट्स पर आधारित है।
इस फिल्म में sara arjun के किरदार की झलक हाल ही में रिलीज हुए फर्स्ट लुक वीडियो में दिखाई दी, जिसमें वह क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं, फिर रणवीर सिंह के साथ बाइक पर सवारी कर रही हैं और अंत में उनके साथ रोमांटिक डांस करते हुए दिख रही हैं।
यह भी पढें..priyamani की good wife हुई ओटीटी पर रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये तमिल कोर्टरूम ड्रामा
सारा अर्जुन की अगली बड़ी छलांग
बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर लीड एक्ट्रेस बनने का सफर सारा अर्जुन के लिए आसान नहीं रहा। लेकिन उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। ‘dhurandhar’ के बाद माना जा रहा है कि sara arjun को कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं।
इस फिल्म के निर्देशक हैं नेशनल अवॉर्ड विजेता आदित्य धर, जिन्होंने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली ‘dhurandhar’ से sara arjun के करियर में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकीं सारा अर्जुन, इस फिल्म के जरिए खुद को बतौर लीडिंग लेडी कितनी मजबूती से स्थापित कर पाती हैं।
फैंस को भी sara arjun से काफी उम्मीदें हैं और उनके इस डेब्यू को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है। सारा अर्जुन की ये नई पारी क्या धमाल मचाती है, इसका जवाब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में मिलेगा।
