Vijay Deverakonda की kingdom की नई रिलीज डेट को लेकर निर्माता Naga Vamsi ने तोड़ी चुप्पी, जल्द आएगा बड़ा ऐलान


Vijay Deverakonda की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘kingdom’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म होने वाला है। निर्माता Naga Vamsi ने साफ कर दिया है कि जल्द ही नई तारीख का ऐलान होगा। इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, और मेकर्स वादा कर रहे हैं कि ‘किंगडम’ बड़े पर्दे पर एक ऐसा एक्सपीरियंस देगा, जिसे भूल पाना मुश्किल होगा।

साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म kingdom को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ था। पहले इसे 30 मार्च को रिलीज करने की योजना थी, मगर कुछ अनदेखी परिस्थितियों के चलते इसे टाल दिया गया। फिर फिल्म को 4 जुलाई को रिलीज करने का ऐलान किया गया, लेकिन अब एक बार फिर kingdom की रिलीज डेट बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

खुद फिल्म के निर्माता Naga Vamsi ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साफ किया कि बहुत जल्द kingdom की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। Naga Vamsi ने पोस्ट में लिखा, “हर बार जब मैं कुछ पोस्ट करता हूं, मुझे पता है कि फैंस फिल्म की देरी को लेकर नाराजगी जताते हैं। लेकिन यकीन मानिए, हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि आपको थिएटर में एक दमदार और यादगार अनुभव मिल सके। मैं आपको वादा करता हूं कि kingdom जो एड्रेनालिन रश देगा, वो अविश्वसनीय होगा। फिल्म देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि किंगडम एक पक्का विनर है। यह गोतम तिन्नानुरी के स्टाइल में बना पूरा मसाला एंटरटेनर है, जिसमें भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि Vijay Deverakonda की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म तेलुगु और तमिल में kingdom नाम सेजबकि हिंदी में सम्राज्य के नाम से रिलीज होगी।

पहली झलक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

फिल्म kingdom का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें Vijay Deverakonda बारिश में भीगे हुए, आसमान की ओर चीखते नजर आते हैं। उनके छोटे बाल और दाढ़ी वाला लुक फैंस को काफी पसंद आया।

यह भी पढें..सफेद बिकिनी में sharvari wagh ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बीच लुक देख फैंस बोले- ‘हॉलीडे इंस्पिरेशन मिल गई’

बड़ी स्केल पर बनी है फिल्म

फिल्म का निर्देशन ‘जर्सी‘ जैसी हिट फिल्म दे चुके Gautam Tinnanuri ने किया है। वहीं, निर्माता Naga Vamsi के साथ-साथ फिल्ममेकर Trivikram की पत्नी साई सौजन्या भी बतौर को-प्रोड्यूसर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। kingdom में Vijay Deverakonda के साथ अभिनेत्री Bhagyashri Borse मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

म्यूजिक की बात करें तो इस फिल्म में मशहूर संगीतकार Anirudh Ravichander ने गानों और बैकग्राउंड स्कोर पर काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए दिग्गज सिनेमैटोग्राफर Girish Gangadharan तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, एडिटिंग का जिम्मा नेशनल अवॉर्ड विजेता New Nulli संभाल रहे हैं।

kingdom की रिलीज डेट बदली, टकराव टला

फिल्म के निर्माता किसी बड़े टकराव से बचना चाहते थे। दरअसल, Pawan Kalyan की फिल्म Hari Hara Veera Mallu की रिलीज डेट 24 जुलाई तय की गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि kingdom 25 जुलाई को रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि Netflix ने फिल्म के डिजिटल राइट्स रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे हैं और उन्होंने ही 25 जुलाई की तारीख प्रस्तावित की थी।

हालांकि, Naga Vamsi और पवन कल्याण के बीच करीबी दोस्ती को देखते हुए निर्माताओं ने दोनों फिल्मों की टक्कर टाल दी है। अब kingdom की नई रिलीज डेट 1 अगस्त रखी गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा 4 जुलाई को एक खास वीडियो के जरिए की जाएगी।

यह भी पढें..Netflix पर रिलीज हुई ‘the old guard 2’, दमदार एक्शन लेकिन अधूरी कहानी ने किया निराश

फैंस के लिए राहत भरी खबर

लगातार फ्लॉप फिल्मों से गुजर रहे Vijay Deverakonda के लिए kingdom काफी अहम मानी जा रही है। यही वजह है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर तेजी से काम किया जा रहा है। निर्माता Naga Vamsi ने कहा कि हमारी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। बहुत जल्द रिलीज डेट का पोस्टर और दूसरा सिंगल भी जारी किया जाएगा।

फिल्म kingdom एक स्पाई-एक्शन ड्रामा है, जिसमें हाई-वोल्टेज एक्शन, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। निर्माता का दावा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को एड्रेनालिन रश से भर देगी। अब देखना होगा कि  आखिरकार दर्शकों तक पहुंचती है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म को लेकर सस्पेंस और उत्साह चरम पर है।

कुल मिलाकर, ‘kingdom release date भले ही कई बार बदली गई हो, लेकिन मेकर्स इसे किसी भी हाल में यादगार और भव्य बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फैंस को अब सिर्फ 4 जुलाई का इंतजार है, जब फिल्म की नई रिलीज डेट और नए गानों की झलक मिल सकेगी।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *