Kriti Sanon और Dhanush की फिल्म ‘Tere lshk Mein’ की शूटिंग पूरी, जानिए क्या बोलीं Kriti Sanon

Kriti Sanon और Dhanush की फिल्म ‘Tere lshk Mein’ की शूटिंग पूरी, Kriti Sanon ने इसे यादों और इमोशन्स से भरा खूबसूरत सफर बताया।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Kriti Sanon इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Tere lshk Mein’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में Kriti Sanon ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर भावुक होते हुए टीम के साथ बिताए पलों और फिल्म के अनुभव को साझा किया। कृति ने बताया कि ‘तेरे इश्क़ में‘ की शूटिंग उनके लिए एक यादगार और चुनौतीपूर्ण सफर रहा, जिसमें ढेर सारा इमोशन, ड्रामा और Aanand L. Rai का खास निर्देशन देखने को मिला।

Kriti Sanon ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि फिल्म ‘Tere lshk Mein’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने ना सिर्फ अपने किरदार में खुद को ढाला बल्कि कई नई चीजें भी सीखी। उन्होंने कहा, “ये सफर मेरे लिए बेहद खास रहा। भावनात्मक रूप से और शारीरिक रूप से ये सफर काफी थकाऊ था लेकिन हर पल शानदार था। इस फिल्म ने मुझे कई ऐसी यादें दी हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे Aanand L. Rai के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, “आनंद सर ने मेरी पूरी जर्नी में मेरा हाथ थामे रखा और साथ ही हर दिन मुझे प्यार से टेस्टी खाना भी खिलाया। उनके निर्देशन में काम करना अपने आप में एक बहुत बड़ा अनुभव है।”

यह भी पढें…क्या fast furious 11 में Paul Walker की वापसी होगी? Vin Diesel का बड़ा संकेत, फैंस में हलचल

‘Tere lshk Mein’ में Kriti Sanon के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Dhanush नजर आएंगे। Dhanush के साथ काम करने के अनुभव पर कृति ने कहा, “धनुष ना सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि वो बहुत बुद्धिमान और समझदार इंसान भी हैं। उनके साथ सीन करना हमेशा मजेदार और सीखने वाला अनुभव रहा। उम्मीद है कि आगे भी हमारे बीच ऐसी कई फिल्में आएंगी।”

Kriti Sanon ने फिल्म के लेखक Himanshu Sharma की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शानदार कहानी ही इस फिल्म की जान है। उन्होंने कहा, “हिमांशु शर्मा ने ऐसी स्क्रिप्ट लिखी है जो हर किसी को छू जाएगी। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि जब ये फिल्म दर्शकों के सामने आएगी तो लोग इसे कितना पसंद करेंगे।”

बता दें कि ‘Tere lshk Mein’ एक इमोशनल और ड्रामेटिक लव स्टोरी है, जिसमें दर्शकों को रोमांस के साथ-साथ जिंदगी से जुड़े कई गहरे पहलू देखने को मिलेंगे। Aanand L. Rai की फिल्मों में जिस तरह की भावनात्मक गहराई और दिल छू लेने वाली कहानियां होती हैं, ठीक वैसी ही झलक इस फिल्म में भी देखने को मिलेगी।

Kriti Sanon ने अपने पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम का आभार जताते हुए लिखा कि सेट पर हर सदस्य ने दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा, “मेरी टीम और क्रू के हर सदस्य ने बहुत मेहनत की, मैं आप सबको दिल से धन्यवाद देती हूं। हम सभी ने मिलकर इस खूबसूरत सफर को पूरा किया।”

फिल्म Tere lshk Mein की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें ना सिर्फ Kriti Sanon और Dhanush की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी बल्कि Aanand L. Rai का खास निर्देशन और Himanshu Sharma की दमदार कहानी भी शामिल है।

Dhanush ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म की टीम और अपने को-स्टार्स की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘Tere lshk Mein’ उनके करियर की एक अहम फिल्म बनने जा रही है।

यह भी पढें..राम गोपाल वर्मा की समीक्षा सुनकर रो पड़े विष्णु मांचू, kannappa movie box office collection ने बढ़ाया आत्मविश्वास

अब देखना ये होगा कि दर्शक ‘Tere lshk Mein’ को कितना पसंद करते हैं। फिलहाल फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। सभी को उम्मीद है कि ये Tere lshk Mein Box office पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाएगी।

साफ है कि Tere lshk Mein ना सिर्फ Kriti Sanon के लिए बल्कि पूरी टीम के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है। जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आएगी। तब तक फैंस को इंतजार करना होगा कि कब ये दिल को छू लेने वाली कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

#TerelshkMein के नाम से ये फिल्म पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी है। शूटिंग खत्म होते ही फैंस में उत्साह दोगुना हो गया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि Tere lshk Mein Box office पर क्या कमाल दिखाती है।

More From Author

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *